Breaking News Live Today: अनंतनाग मुठभेड़ पर आया नया अपडेट, कश्मीर के एडीजीपी ने की ये अपील

Breaking News Live Today: देश-दुनिया की तमाम आज की बड़ी खबरें आपकों इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी। आज शुक्रवार 15 सितंबर को भारत मौसम विज्ञान विभाग ( IMD) ने जानकारी दी है कि दिल्ली-एनसीआर में आने वाले अगले पांच दिनों तक हल्की बारिश की संभावना है। आज भी दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हो रही है। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर जारी है। अब तक 4 जवान शहीद हो चुके हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज से बिहार के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज से स्पेन दौरे पर जा रही हैं। दिल्ली शराब घोटाले मामले में आज मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे हंटर बंदूक रखने के मामले में दोषी करार दिए गए हैं।

देश, दुनिया, कारोबार, खेल जगत और विदेश से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स, पढ़िए यहां

Breaking News Live Today

LIVE Feed
Sep 15, 2023, 10:42 PM IST

अनंतनाग मुठभेड़ पर आया नया अपडेट

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़ पर नया अपडेट सामने आया है। कश्मीर जोन के एडीजीपी ने सेवानिवृत्त पुलिस/सेना अधिकारियों को किसी भी तरह के बयान देने से बचने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि यह एक विशिष्ट इनपुट-आधारित ऑपरेशन है। ऑपरेशन प्रगति पर है और सभी 2-3 फंसे हुए आतंकवादियों को निष्प्रभावी कर दिया जाएगा।
Sep 15, 2023, 8:39 PM IST

तेजस्वी यादव ने चंद्र शेखर के रामचरितमानस वाले बयान पर दिया जवाब

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्र शेखर की रामचरितमानस की तुलना पोटेशियम साइनाइड से करने वाली कथित टिप्पणी पर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि यह एक व्यक्तिगत, धार्मिक मान्यताओं से जुड़ा सवाल है। हम संविधान में विश्वास करने वाले हैं और हमें लगता है कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। उन्हें नजरअंदाज करें।
Sep 15, 2023, 7:09 PM IST

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्र शेखर के खिलाफ चलाया जाए मुकदमा: आर के सिंह

केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्र शेखर की रामचरितमानस की तुलना पोटेशियम साइनाइड से करने वाली कथित टिप्पणी पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि यह स्वीकार नहीं किया जाएगा, कोई भी किसी धर्म को अपमानित नहीं कर सकता। इस तरह के बयान देने वालों नेताओं के खिलाफ मुकदमा चलाना चाहिए।
Sep 15, 2023, 6:10 PM IST

न्यूज एंकरों के बहिष्कार पर आया कांग्रेस का जवाब

INDIA गठबंधन द्वारा कई टीवी समाचार एंकरों का बहिष्कार करने पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी उन पत्रकारों के साथ हैं, जो पत्रकारिता कर रहे हैं। बार-बार राहुल गांधी कहते हैं कि आप डरिए मत, हमें पता है आप पर बहुत दबाव है, हम आपके साथ हैं। लेकिन वे कुछ लोग जो भाजपा के मीडिया सेल के व्हाट्सऐप ग्रुप में हैं और दिन-रात देश में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। नफरत फैलाना IPC की धारा 153 के अनुसार जुर्म है और इसमें हम उन लोगों का सहयोग नहीं करना चाहते।
Sep 15, 2023, 4:45 PM IST

हिमाचल के CM सुक्खू ने सारी निजी बचत राहत कोष में दी

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी सारी निजी बचत आपदा राहत कोष में दान कर दी है।
Sep 15, 2023, 3:32 PM IST

नूंह हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक को 2 दिन की पुलिस हिरासत

नूंह हिंसा मामले में गिरफ्तार हरियाणा कांग्रेस विधायक मम्मन खान को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। उसे नूंह की जिला अदालत में पेश किया गया।
Sep 15, 2023, 12:03 PM IST

मनीष सिसोदिया की याचिका पर सुनवाई टली

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर 4 अक्टूबर तक टली सुनवाई, शराब नीति के मामले में जेल में हैं सिसोदिया
Sep 15, 2023, 11:16 AM IST

लिफ्ट गिरने से 4 की मौत

यूपी के ग्रेटर नोएडा में गिरी निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट, 4 लोगों की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
Sep 15, 2023, 10:12 AM IST

आजम खान के ठिकानों पर आज भी छापेमारी

यूपी के रामपुर में समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान के ठिकानों पर आज भी आयकर विभाग की छापेमारी जारी
Sep 15, 2023, 10:06 AM IST

तेलंगाना में भाजपा की बाइक रैली

तेलंगाना में सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड से पार्कल तक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने निकाली बाइक रैली
Sep 15, 2023, 9:03 AM IST

अनंतनाग एनकाउंटर में सेना का एक और जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग एनकाउंटर में सेना का एक और जवान शहीद हो गया है। कुल चार जवान शहीद हुए हैं।
Sep 15, 2023, 9:01 AM IST

अनंतनाग मुठभेड़: आतंकरोधी ऑपरेशन जारी

अनंतनाग के कोकेरनाग इलाके में सुरक्षा बलों का आतंकरोधी ऑपरेशन जारी है।
Sep 15, 2023, 7:44 AM IST

अनंतनाग मुठभेड़: शहीद मेजर आशीष का पार्थीव शरीर पानीपत लाया गया

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए मेजर आशीष का पार्थीव शरीर उनके हरियाणा के पानीपत के आवास स्थान पर लाया गया।
Sep 15, 2023, 7:43 AM IST

दिल्ली में मौसम में अचानक बदलाव, हल्की बारिश हुई

दिल्ली एनसीआर में मौसम में अचानक बदलाव हुआ है। शुक्रवार की सुबह हल्की बारिश हुए और आसमान में बादल छाए हुए हैं। दिल्ली में आने वाले पांच दिनों तक मौसन सुहाना रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+