Breaking News Live Today: गुजरात के मोरबी में फैक्ट्री का बॉयलर फटने से लगी आग
Aaj ki Taja Khabar Breaking News: देश-दुनिया की तमाम आज की बड़ी खबरें आपको इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी। आज मंगलवार 12 दिसंबर का दिन है। राजस्थान में मुख्यमंत्री के नाम का आज ऐलान हो गया है। सांगानेर से पहली बार के विधायक भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाया गया है। विधायक दल की बैठक में उनके के नामों पर मुहर लगाई गई। संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से जारी है। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू हो गई। मिजोरम विधानसभा का सत्र आज से शुरू होने वाला है। पाकिस्तान में सिफर मामले में इमरान खान और पूर्व मंत्री शाह महमूद कुरैशी पर आज आरोप तय किए जाएंगे। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच पोर्ट एलिजाबेथ में आज खेला जाएगा।
देश, दुनिया, कारोबार, खेल जगत और विदेश से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स, पढ़िए यहां

LIVE Feed
विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री चुनने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री क्या बोले
बीजेपी द्वारा आदिवासी नेता विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ का सीएम चुनने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने कहा कि कांग्रेस के समय में हम कहते थे कि आदिवासी सीएम होना चाहिए। इससे एक संदेश जाएगा और इसका असर होगा।
मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारती भवन का किया दौरा
राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारती भवन का दौरा किया। मैं बीजेपी पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की। मैं जनता को उस निर्णय के लिए धन्यवाद देता हूं जिसके कारण राजस्थान को डबल इंजन वाली सरकार मिलेगी।
राजस्थान
राजस्थान की मनोनीत उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा, "... महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री चिंता करते हैं और सभी योजनाएं भी महिलाओं को देखते हुए बनाई गईं हैं, आज मुझ पर विश्वास करके मुझे यह ज़िम्मेदारी सौंपी गई... मैं बेहद खुश हूं, हम एक साथ मिल कर काम करेंगे...महिला सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, विकास हमारी प्राथमिकता रहेगी... ऐसी कोई बात नहीं है, वे(वसुंधरा राजे) भी वहां पर मौजूद थी उन्होंने भी आशीर्वाद दिया है।
वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष होंगे
राजस्थान के लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक, राजनाथ सिंह कहते हैं, "भजनलाल शर्मा को राजस्थान भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में चुना गया है। दो डिप्टी सीएम होंगे- दीया सिंह और डॉ. प्रेम चंद बैरवा। वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष होंगे।"
राजनाथ सिंह का बयान
रक्षा मंत्री व राजस्थान भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह ने कहा, "आज राजस्थान भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा भजनलाल शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा गया और सभी ने सर्वसम्मति से भजनलाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुना।"
READ MORE
More From
-
Rajasthan Board Result: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू, एक ही दिन आएगा तीनों स्ट्रीम का परिणाम? -
Rajasthan Board: rajasthan.gov.in पर नहीं तो कहां मिलेगी 9वीं-11वीं की मार्कशीट? कैसे करें रिजल्ट डाउनलोड? -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट













Click it and Unblock the Notifications