Breaking News LIVE Today: तेलंगाना में रायथु बंधु का फंड होगा जारी, सीएम रेवंत रेड्डी ने दिया आदेश

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसे लेकर अटकलें लगाई जा रही थी। विधनसभा चुनाव परिणाम के घोषित होने के एक सप्ताह के बाद आखिरकार सीएम का नाम तय कर लिया गया है। भोपाल पार्टी ऑफिस में हुई विधायक दल की बैठक में ये फैसला लिया गया। चार बार मध्य प्रदेश की सत्ता संभाल चुके शिवराज सिंह चौहान के साथ-साथ प्रह्लाद पटेल, नरेंद्र सिंह तोमर जैसे नेता मुख्यमंत्री की रेस में शामिल थे। लेकिन वाइल्ड कार्ड एंट्री मारते हुए मोहन यादव को मध्य प्रदेश की बागडोर सौंप दी गई है। पढ़िए दिन भर के बड़े अपडेट...

Breaking News

लाइव अपडेट:-

LIVE Feed
Dec 12, 2023, 5:12 AM IST

दिल्ली से केंद्रीय टीम के सदस्य चेन्नई पहुंचे

चक्रवात मिचौंग की स्थिति का मौके पर आकलन करने के लिए दिल्ली से केंद्रीय टीम के सदस्य चेन्नई पहुंचे।
Dec 12, 2023, 12:28 AM IST

मुख्यमंत्री लालडुहोमा ने की पहली बैठक

मिजोरम के मुख्यमंत्री लालडुहोमा ने आज आइजोल में अपने कार्यालय चैंबर में अपने दो विभागों वित्त और योजना एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपनी पहली बैठक की।
Dec 11, 2023, 11:30 PM IST

मोहन यादव के पास अच्छा अनुभव

मध्य प्रदेश विधानसभा के मनोनीत अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आज बीजेपी विधायक दल के नेता के लिए चुनाव हुआ। सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से मोहन यादव को नेता चुना। मोहन यादव एक अच्छे कार्यकर्ता हैं, उनके पास संगठन, सदस्यता का अनुभव है। हम सभी उनके साथ खड़े हैं। मैं इस अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
Dec 11, 2023, 9:13 PM IST
तेलंगाना

तेलंगाना में रायथु बंधु फंड जारी किया गया है। प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सीएम रेवंत रेड्डी ने इसको लेकर सोमवार को अधिकारियों को आदेश जारी किया है।
Dec 11, 2023, 8:59 PM IST

विपक्षी सांसद इसलिए बाहर चले गए क्योंकि जब जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर चर्चा चल रही थी, तो अमित शाह लगातार 'घमंडिया गठबंधन' कहते रहे। इस पर विपक्ष के नेता खड़े हुए और उनसे कश्मीर के मुद्दे पर बोलने के लिए कहा। हालांकि आइएनडीएआई गठबंधन के साथ इतने सारे मुद्दे थे, लेकिन वे सिर्फ गठबंधन पर बोलना चाहते थे: कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला
Dec 11, 2023, 8:55 PM IST

जम्मू-कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2023 का बहिष्कार तो सिर्फ एक बहाना था। उन्हें हर दिन 'घमंडिया' कहा जाता है। वे ओबीसी के संबंध में पीएम मोदी की उपलब्धियों के बारे में सुनने को तैयार नहीं थे। जब ओबीसी पर चर्चा शुरू हुई तो वे बाहर चले गए: सदन से विपक्ष के वॉकऑउट पर भाजपा सांसद सुशील मोदी
Dec 11, 2023, 7:17 PM IST

एफबीआई के निदेशक क्रिस्टोफर रे के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आज सीबीआई मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान एफबीआई निदेशक ने सीबीआई के निदेशक प्रवीण सूद और सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की।
Dec 11, 2023, 6:59 PM IST
पश्चिम बंगाल

सिलीगुड़ी में ममता बनर्जी के कार्यक्रम का विरोध सिलीगुड़ी के भाजपा विधायक डॉ. शंकर घोष और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने 12 दिसंबर को सिलीगुड़ी के कंचनजंगा स्टेडियम में होने वाले सीएम ममता बनर्जी के सार्वजनिक वितरण कार्यक्रम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
Dec 11, 2023, 6:16 PM IST
मध्य प्रदेश

केवल बीजेपी पार्टी ही है जो एक छोटे से कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। मैं राज्य नेतृत्व और केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं। मैं पीएम मोदी के विकास कार्यों को आगे बढ़ाऊंगा: मध्य प्रदेश के मनोनीत सीएम मोहन यादव
Dec 11, 2023, 6:13 PM IST
दिल्ली

आईएनडीआईए अलायंस को आम आदमी पार्टी बहुत मजबूती से समर्थन दे रही है। आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए बैठक के लिए आधिकारिक निमंत्रण का बेसब्री से इंतजार कर रही है। सभी विपक्षी दल एकजुट हैं और जब भी और जब भी एजेंडा के सभी पहलुओं पर चर्चा करेंगे यह तैयार है: संदीप पाठक
Dec 11, 2023, 6:11 PM IST

मध्य प्रदेश: राजभवन पहुंचे मोहन यादव, सरकार बनाने का दावा पेश

मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल के राजभवन में राज्यपाल मंगूभाई सी. पटेल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया।
Dec 11, 2023, 6:08 PM IST

तेलंगाना: डिप्टी सीएम भट्टी विक्रमार्क ने केसीआर का जाना हाल

तेलंगाना के डिप्टी सीएम भट्टी विक्रमार्क ने हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में पूर्व सीएम और बीआरएस प्रमुख के.चंद्रशेखर राव का हाल जाना। दरअसल, 7 दिसंबर को एर्रावल्ली में अपने फार्महाउस में गिरने के बाद केसीआर की बाएं कूल्हे की पूरी रिप्लेसमेंट सर्जरी की गई थी।
Dec 11, 2023, 5:59 PM IST

शिवराज सिंह ने दिया इस्तीफा

पार्टी नेता मोहन यादव को मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के राजभवन में राज्यपाल मंगूभाई सी. पटेल को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
Dec 11, 2023, 5:11 PM IST

ABVP के जरिए सियासत में आए मोहन यादव

मोहन यादव ABVP के जरिए सियासत में आए, संघ में उनकी विस्तारक की भूमिका रही है ।
Dec 11, 2023, 5:09 PM IST

मोहन यादव ने शिवराज सिंह चौहान के पैर छूकर आशीर्वाद लिया

मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद मोहन यादव ने शिवराज सिंह चौहान के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।
Dec 11, 2023, 5:08 PM IST

जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला बने उप मुख्यमंत्री

राजेश शुक्ला और जगदीश देवड़ा मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम होंगे जबकि वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह तोमर को छत्तीसगढ़ विधानसभा का स्पीकर बनाया गया है।
Dec 11, 2023, 4:59 PM IST

शिवराज सिंह चौहान ने मोहन यादव का नाम प्रस्तावित किया

चार बार एमपी के सीएम रह चुके शिवराज सिंह चौहान ने ही मोहन यादव का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए विधायक दल की बैठक में प्रस्तावित किया।
Dec 11, 2023, 4:58 PM IST

मोहन यादव 2013 में पहली बार उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक चुने गए थे

मोहन यादव 2013 में पहली बार उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक बने। 2018 के मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव में वह एक बार फिर निर्वाचित हुए और उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक बने। उसके बाद 2 जुलाई 2020 को उन्होंने शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें कैबिनेट में शिक्षा मंत्री का पद दिया गया।
Dec 11, 2023, 4:56 PM IST

नरेंद्र सिंह तोमर होंगे विधानसभा स्पीकर

नरेंद्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे।
Dec 11, 2023, 4:54 PM IST

मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री रह चुके हैं मोहन यादव

ओबीसी समाज से आने वाले मोहन यादव मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री रह चुके हैं। संघ से उनका पुराना नाता रहा है।
Dec 11, 2023, 4:45 PM IST

मोहन यादव मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री

मोहन यादव को मध्यप्रदेश के नया मुख्यमंत्री चुना गया है। विधायक दल की बैठक में आज ये फैसला लिया गया। मोहन यादव उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक हैं।
Dec 11, 2023, 4:09 PM IST

नवनिर्वाचित विधयकों का पर्यवेक्षक के साथ फोटो सेशन

भोपाल बीजेपी कार्यालय में पार्टी के नवनिर्वाचित विधयकों का राज्य के पर्यवेक्षक - हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ फोटो सेशन चल रहा है। भाजपा दफ्तर में पार्टी के सभी विधायक, पर्यवेक्षक के अलावा पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद हैं।
Dec 11, 2023, 3:58 PM IST

पर्यवेक्षकों के साथ विधायक दल की बैठक जारी

मध्य प्रदेश में पर्यवेक्षकों के साथ विधायक दल की बैठक जारी है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि कुछ देर में सीएम के नाम का ऐलान किया जा सकता है।
Dec 11, 2023, 2:04 PM IST

भोपाल पार्टी कार्यालय पहुंचे बीजेपी नेता

बीजेपी के भोपाल पार्टी कार्यालय में पार्टी के नेता नरेंद्र सिंह तोमर, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर और वीडी शर्मा पहुंच चुके हैं। भाजपा आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का चयन करने की तैयारी में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+