बर्थडे पर बाबिल को आई पिता Irrfan Khan की याद, कहा- मैं चाहकर भी आपका जन्मदिन भुला नहीं सकता बाबा

मुंबई। Irrfan Khan Birth Anniversary: बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता इरफान खान का गुरुवार को 54वां जन्मदिन है। उनके बड़े बेटे बाबिल ने सोशल मीडिया पर बताया है कि कैसे उनके पिता जन्मदिन मनाने में विश्वास नहीं करते थे लेकिन इस समय वह चाहकर भी उनके जन्मदिन को भुला नहीं सकते हैं। बाबिल ने इरफान खान का पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह उनकी मां सुतापा सिकदर और छोटे भाई अयान के साथ दिखाई दे रहे हैं। जो बाबिल को वीडियो के जरिए एक मैसेज दे रहे हैं। ऐसा लगा रहा है कि इरफान खान ने ही ये वीडियो रिकॉर्ड किया था, बाद में फिर सुतापा भी इसमें दिखाई देती हैं। अयान बाबिल के मैसेज रिकॉर्ड करने के दौरान थोड़ा नर्वस दिखाई देते हैं और वीडियो में ना दिखने की कोशिश करते हैं।

Irrfan Khan, Babil, Irrfan Khan birthday, Irrfan Khan Birth anniversary, Irrfan Khan family, bollywood news, actor, actor irfan khan, irrfan khan son, social media, इरफान खान, बॉलीवुड न्यूज, एक्टर इरफान खान, सोशल मीडिया

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बाबिल लिखते हैं, 'आपने कभी कॉन्ट्रैक्चुअल मैरिज और जन्मदिन मनाने में विश्वास नहीं किया। शायद, इसलिए मुझे किसी का जन्मदिन याद नहीं है क्योंकि आपने कभी मेरा जन्मदिन याद नहीं किया और मुझे भी आपका जन्मदिन याद करने के लिए प्रोत्साहित नहीं किया। यह हमारे लिए काफी सामान्य सी बात थी, जो बाहरी तौर पर ठीक नहीं लगता है, हम हर दिन को जश्न की तरह मानते थे। किसी भी खास अवसर को ममा को हम दोनों को याद दिलाना पड़ता था लेकिन इस समय मैं चाहकर भी आपका जन्मदिन भुला नहीं सकता। ये आपका जन्मदिन है बाबा। तकनीक के मामले में कमजोर सभी माता पिता की जय हो, देखिए वह ये कहना बंद ही नहीं कर रहे हैं कि वह मुझे याद करते हैं।'

आपको बता दें 29 अप्रैल, 2020 में निधन के बाद ये इरफान खान का पहला जन्मदिन है। उनका दो साल तक न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जंग के बाद मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वह कोलन इन्फेक्शन से भी पीड़ित थे। बाबिल अक्सर अपने पिता को याद करते हुए उनकी पुरानी तस्वीरें और यादें शेयर करते रहते हैं। वह इरफान खान द्वारा उन्हें दी गई सीख भी लोगों को बताते हैं। नए साल के मौके पर बाबिल ने अपनी और पिता इरफान खान की कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। उन्होंने अपनी इस सोशल मीडिया पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, 'आपके बिना अगला पड़ाव लेकिन आपकी अच्छाई के साथ। पब्लिक को नए साल की बधाई।' आपको बता दें इरफान खान की आखिरी फिल्म अंग्रेजी मीडियम थी, जो बीते साल मार्च में ही रिलीज हुई थी। इसके अलावा उनकी एक और फिल्म सॉन्ग ऑफ द स्कॉर्पियंस भी जल्द ही रिलीज होने वाली है।

Bipasha Basu Birthday: करण सिंह ग्रोवर ने पत्नी बिपाशा को इस खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+