लता मंगेशकर की तबियत हुई खराब, इलाज के बाद वापस घर लौटीं

मुंबई। सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को सांस लेने की समस्या के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल के सूत्रों ने बताया है कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। अस्पताल के सूत्रों ने ये भी बताया कि उनकी तबीयत काफी खराब थी। उन्हें सोमवार को सुबह करीब 2 बजे हॉस्पिटल लाया गया था। लता मंगेशकर की टीम की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया है कि इलाज के बाद वे वापस घर लौट आई हैं।

Lata Mangeshkar had chest infection so she was taken to Breach Candy Hospital

उनकी टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, गायिका लता मंगेशकर को सीने में संक्रमण को लेकर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उन्हें घर पर शिफ्ट कर दिया गया है और वह आराम कर रही हैं। बता दें कि रविवार को लता मंगेशकर ने ट्विटर पर फिल्म पानीपत से पद्मिनी कोल्हापुरी का लुक शेयर किया था।

भारत में सबसे सम्मानित पार्श्व गायकों में से एक लता मंगेशकर ने 36 से अधिक भारतीय भाषाओं में गाया है। अकेले हिंदी में उन्होंने 1,000 से अधिक गीतों के लिए अपनी आवाज दी है। उनका जन्म 28 सितंबर 1929 को हुआ था। उन्हें साल 2001 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इससे पहले उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+