लता मंगेशकर की सेहत को लेकर बहन उषा ने दिया बड़ा अपडेट, धर्मेंद्र ने किया इमोशनल ट्वीट
नई दिल्ली। लीजेंड्री सिंगर लता मंगेशकर की सेहत को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां वो अब भी आईसीयू में हैं। वहीं जब से लता मंगेशकर की तबीयत खराब होने की खबर आई है उनके फैंस लगातार उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। इसी बीच लता मंगेशकर की सेहत को लेकर उनकी बहन उषा मंगेशकर ने बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि लता मंगेशकर की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। वहीं दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने लता मंगेशकर के लिए बेहद इमोशनल ट्वीट किया है।

बहन उषा मंगेशकर ने बताया- अब कैसी हैं लता
90 वर्षीय दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर को पिछले हफ्ते सांस लेने में तकलीफ के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी तबीयत कैसी है इस पर उनकी बहन उषा मंगेशकर ने बताया, 'वो लगातार ठीक हो रही हैं। अभी भी वो अस्पताल के आईसीयू में हैं। जब डॉक्टर उन्हें घर ले जाने की इजाजत देंगे तब हम उन्हें घर लेकर जाएंगे।' इससे पहले दिग्गज सिंगर की भतीजी रचना शाह ने भी मीडिया से बातचीत में बताया था कि वो तेजी से ठीक हो रही हैं, उनके स्वास्थ्य को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर भरोसा नहीं करें।

ICU में हैं लता मंगेशकर, अस्पताल ने दी ये जानकारी
दूसरी तरफ सोमवार को अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया था कि लता मंगेशकर का स्वास्थ्य बेहतर हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक, लता मंगेशकर अभी अस्पताल के आईसीयू में हैं। रविवार रात तक उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। फिलहाल लता मंगेशकर की सेहत में सुधार हो रहा है और माना जा रहा कि जल्दी ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल सकती है। वहीं जब से लता मंगेशकर की तबीयत खराब होने की खबर आई है फैंस और उनके चाहने वाले लगातार उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड के दिग्गज धर्मेंद्र ने भी उनके लिए एक इमोशनल ट्वीट किया।
एक्टर धर्मेंद्र का ने किया ये इमोशनल ट्वीट
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने लता मंगेशकर की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए बेहद इमोशनल ट्वीट किया। जो तस्वीर उन्होंने शेयर कि वो ब्लैक एंड व्हाइट है, इसमें लता मंगेशकर मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को ट्वीट करने के साथ धर्मेंद्र ने लिखा- 'जान हो जमाने की... यूं ही मुस्कुराती रहो... लव यू लता जी'। धर्मेंद्र का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया। इसको लेकर फैंस जमकर प्रतिक्रियाएं देते नजर आए।

फैंस लगातार कर रहे हैं लता मंगेशकर के लिए दुआ
लता मंगेशकर गायन के क्षेत्र में बहुत बड़ा नाम हैं। उनका करियर सात दशक से ज्यादा लंबा रहा है। बहुत से पुरस्कार उनको मिल चुके हैं। साल 1989 में उन्हें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार और 2001 में उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' दिया जा चुका है। उन्होंने 36 भारतीय भाषाओं में गाने रिकॉर्ड कराए हैं। लता ने अपने करियर में अलग-अलग भाषाओं में 30,000 से ज्यादा गाने गाएं हैं,जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
इसे भी पढ़ें:- बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने खोला राज, बताया बिग बॉस 13 में कौन है उनका फेवरेट कंटेस्टेंट
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications