Last sunset of 2020: साल के आखिरी सूर्यास्त की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
नई दिल्ली। Last sunset of 2020: आज 31 दिसंबर, 2020 को देश साल के आखिरी सूर्यास्त का गवाह बना, इस बीच दुनिया के कई देशों ने नए साल का जश्न भी मनाना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर भारत में हुए साल के आखिरी सूर्यास्त की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसे यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। देश के कोने-कोने से सामने आ रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सूर्यास्त कितना मनमोहक है। वायरल हो रही सूर्यास्त की तस्वीरें दिल्ली और असम से सामने आई हैं।

गौरतलब है कि साल 2020 काफी मुश्किलों से भरा रहा है, लेकिन आने वाले नए साल 2021 से दुनिया को कई सकारात्मक उम्मीदें हैं। अगले वर्ष भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीन को अप्रूवल मिल सकता है जिसको लेकर डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ काफी उत्साहित है। साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर, 2020 के सूर्यास्त के साथ देश के कई हिस्सों में नए साल की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। हालांकि कोरोना वायरस संकट की वजह से नए साल के जश्न में खलल पड़ा है।
इस बीच दुनियाभर से नए साल के स्वागत की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। साल 2021 का सबसे पहले स्वागत करने वाला देश न्यूजीलैंड रहा उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने रंग-बिरंगी आतिशबाजियों के साथ नए साल का स्वागत किया। सोशल मीडिया पर न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से जश्न के वीडियो सामने आए हैं जिसमें देखा जा सकता है कि पूरा शहर रोशनी से नहाया हुआ है। वहीं, दिल्ली से भी जश्न की तैयारियों की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें राष्ट्रपति भवन सहित पूरा नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक रोशनी से जगमगाया हुआ है।
यह भी पढ़ें: New Year 2021:क्या नए साल में BJP के बारे में यह धारणा बदलेगी, मोदी-शाह की सबसे बड़ी चुनौती












Click it and Unblock the Notifications