बुलडोजर पर निकली अंतिम यात्रा, JCB के आगे शव रखकर पहुंचाया श्मशान, मृतक की पोती ने बताई इसकी वजह
जेसीबी के अगले हिस्से में उसके ताबूत को रखकर श्मशान घाट तक ले जाया गया। इसके पीछे श्मशान घाट जाने के लिए लोगों का बहुत बड़ा हुजूम था। मृतक का नाम रेमंड अल्बर्ट था। कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद उसका निधन हो गया।

Bulldozer: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बुलडोजर चलवाकर इसे काफी पॉपुलर कर दिया है। चुनाव के समय में इसकी खूब ब्रांडिंग की गई। बुलडोजर इतना पॉपुलर हुआ कि एक दूल्हा अपनी दुल्हन को लाने बुलडोजर से गया था। लोग शादियों में बुलडोजर से पहुंच रहे हैं। इस बीच एक ऐसा ही मामला सामने आया है, सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा होने लगी है। 77 वर्षीय एक शख्स की अंतिम यात्रा बुलडोजर यानी जेसीबी से निकाली गई।
जेसीबी के अगले हिस्से में उसके ताबूत को रखकर श्मशान घाट तक ले जाया गया। इसके पीछे श्मशान घाट जाने के लिए लोगों का बहुत बड़ा हुजूम था। मृतक का नाम रेमंड अल्बर्ट था। कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद उसका निधन हो गया। यह मामला वेव्स का है।
Recommended Video

मृतक की पोती ने जेसीबी से अंतिम यात्रा निकालने के पीछे का कारण बताया है। उन्होंने कहा कि रेमंड यानी उसके दादा JCB ड्राइवर थे। उन्हें जेसीबी से काफी लगाव था। उन्होंने करीब 60 वर्षों तक JCB से खुदाई का काम किया था। रेमंड की इच्छा थी कि उनकी अंतिम यात्रा में भी JCB साथ रहे। इसीलिए उनकी अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए उनके शव को JCB पर रखकर श्मशान तक ले जाया गया।
उनके अंतिम यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही हैं। उनकी पोती का नाम लॉरेन गुडलेट है। उन्होंने कहा कि दादा को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके शव को JCB से ले जाया गया था। कैंसर से उन्होंने काफी लंबी लड़ाई लड़ी। आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें- भोपाल में खुली प्रशासन के दावों की पोल, कलेक्टर व आईजी को गाड़ी छोड़, जाना पड़ा ट्रैक्टर-जेसीबी से












Click it and Unblock the Notifications