भोपाल में खुली प्रशासन के दावों की पोल, कलेक्टर व आईजी को गाड़ी छोड़, जाना पड़ा ट्रैक्टर-जेसीबी से

भोपाल के बैरसिया में खराब सड़क होने के कारण आईजी इरशाद वली और कलेक्टर अविनाश लवानिया को ट्रैक्टर जेसीबी की मदद से गांव के अंदरम जाना पड़ा।

भोपाल, 13 अगस्त। मध्य प्रदेश में मानसून जिस तेजी से बढ़ रहा है उतनी तेजी से ही मध्य प्रदेश में विकास के दावों की पोल खुलती हुई नजर आ रही है। पहले धार में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि से निर्मित बांध में लीकेज की खबरें सामने आई। बता दे मध्यप्रदेश में लगातार भारी बारिश होने से कई नदियां उफान पर हैं। गांवों की हालत बहुत खराब है। कई गांवों में गाड़ी से जाना मुश्किल हो चुका है। ऐसा ही मामला राजधानी भोपाल से सामने आया। जहां शुक्रवार को तहसील बैरसिया के गांव कड़ाई चंवर गांव में निरीक्षण को पहुंचे कलेक्टर आईजी को जेसीबी का सहारा लेना पड़ा। दरअसल कड़ैया चंवर गांव में 15 अगस्त को सीएम का कार्यक्रम होना है, जिसके लिए कलेक्टर व आईजी दौरा करने पहुंचे थे, लेकिन भारी बारिश के कारण गांव के हाल बेहाल हैं। खराब सड़क होने के कारण आईजी इरशाद वली और कलेक्टर अविनाश लवानिया को ट्रैक्टर जेसीबी की मदद से गांव के अंदर जाना पड़ा।

कड़ैया चंवर गांव पहुंचे आईजी इरशाद वली और कलेक्टर

कड़ैया चंवर गांव पहुंचे आईजी इरशाद वली और कलेक्टर

भोपाल के बैरसिया तहसील में कई गांवों की हालत बेहद खराब है। बारिश के कारण कई गांवों में सड़के ही खत्म हो गई है। ऐसे में ग्रामीणों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कड़ैया चंवर गांव पहुंचे आईजी इरशाद वली और कलेक्टर अविनाश लवानिया को उनकी गाड़ी गांव के भारी खड़ी करना पड़ी और फिर उन्हें गांव के अंदर जेसीबी और ट्रक की मदद से अंदर जाना पड़ा। सोचिए जब प्रशासनिक अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्र में जाने में इतनी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, तो ग्रामीण कितना परेशान होते होंगे।

सीएम शिवराज करेंगे अमृत सरोवर का उद्घाटन

सीएम शिवराज करेंगे अमृत सरोवर का उद्घाटन

राजधानी से लगे कड़ैया चंवर गांव में सीएम शिवराज सिंह चौहान का कार्यक्रम होना है। यहां पर सीएम शिवराज अमृत सरोवर का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा भी यहां पर झंडा वंदन भी करेंगे। इस कार्यक्रम के निरीक्षण के लिए कलेक्टर अविनाश लवानिया, आईजी इरशाद वली,जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह, एसपी देहात किरण केरकेटा सहित एसडीएम बेरसिया आदित्य जैन मौके पर पहुंचे, लेकिन यहां सरोवर बन रहा है वहां तक उनके वाहन नहीं पहुंच पाए ऐसे में उनको जेसीबी और ट्रैक्टर पर बैठकर जाना पड़ा।

ग्रामीण सड़क के लिए परेशान

ग्रामीण सड़क के लिए परेशान

दरअसल बैरसिया से 16 किलोमीटर कड़ैया गांव जाने के लिए डामर सड़क है, लेकिन गांव से आधा किलोमीटर दूर तालाब के लिए पहुंच मार्ग नहीं है। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया कि अभी कार्यक्रम को लेकर स्थिति तय नहीं है। एक बार और निरीक्षण करने के बाद तय किया जाएगा कि कार्यक्रम होना है या नहीं। वही गांव वालों का कहना है कि काफी लंबे समय से सड़क की मांग कर रहे हैं लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

सीएम 15 अगस्त को करने वाले है झंडा वंदन !

सीएम 15 अगस्त को करने वाले है झंडा वंदन !

गौरतलब है कि भोपाल में अमृतसर सरोवर के नाम से 75 तालाब बनना है और इसमें से 23 निर्माणाधीन है। इस निर्माणाधीन तालाबों में 15 अगस्त के दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यहां पर झंडा वंदन करेंगे साथ ही अमृत सरोवर का उद्घाटन भी करेंगे, लेकिन सड़क के खराब होेने के चलते कार्यक्रम कैंसिल भी हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+