पीएम मोदी की हत्या की साजिश रचने वाला आतंकी दोबारा यूपी में गिरफ्तार

मुरादाबाद पुलिस ने अली को मुगलपुरा पुलिस थाना क्षेत्र के बाराबलां इलाके से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक फरहान अहमद अली नाम के इस 48 वर्षीय युवक ने 2011 में कुवैत जाने के लिए इस नकली पासपोर्ट का इस्तेमाल किया था

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रचने के आरोपी लश्कर-ए-तैयबा के एक संदिग्ध को मुरादाबाद पुलिस ने नकली दस्तावेज तैयार करने के आरोप में फिर से गिरफ्तार किया है। गुरुवार को मुरादाबाद पुलिस ने आरोपी को फर्जी कागजात रखने के आरोप में गिरफ्तार किया। संदिग्ध के पास से फर्जी पासपोर्ट भी बरामद हुआ है। हथियार और खतरनाक विस्फोटक रखने का यह आरोपी जमानत पर बाहर था। ये संदिग्ध पीएम मोदी समेत संघ के कई बड़े नेताओं को मारने की साजिश रचने के आरोप में भी जेल जा चुका है।

नकली पासपोर्ट के साथ आतंकी गिरफ्तार

नकली पासपोर्ट के साथ आतंकी गिरफ्तार

मुरादाबाद पुलिस ने अली को मुगलपुरा पुलिस थाना क्षेत्र के बाराबलां इलाके से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक फरहान अहमद अली नाम के इस 48 वर्षीय युवक ने 2011 में कुवैत जाने के लिए इस नकली पासपोर्ट का इस्तेमाल किया था, जो जमानत की शर्तों का उल्लंघन है। उसे जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर की गई एक प्राथमिकी पर हिरासत में लिया गया था और बाद में उसकी घर की तलाशी में नकली राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड और पासपोर्ट समेत कई फर्जी दस्तावेज मिले। इसके बाद पुलिस ने एटीएस और आईबी को अलर्ट कर दिया जिसके बाद इन दोनों टीमों ने भी फरहान से पूछताछ किया।

नरेंद्र मोदी और संघ नेताओं की हत्या की साजिश रचने का आरोपी

नरेंद्र मोदी और संघ नेताओं की हत्या की साजिश रचने का आरोपी

आपको बता दें कि 28 अगस्त 2002 को अली और लश्कर से ही जुड़े एक और युवक शाहिद अहमद को नई दिल्ली के निजामुद्दीन से 4 किलो आरडीएक्स, डेटोनेटर, बंदूक और हथियारों के साथ पकड़ा गया था। उन पर आरोप लगा था कि वे उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और संघ के बड़े नेताओं को मारकर 2002 गुजरात दंगों का बदला लेने की योजना बना रहे थे। उन पर दंगों में प्रभावित मुस्लिम युवकों को बरगलाने का आरोप भी लगा था।

 कुछ और गिरफ्तारी हो सकती हैं

कुछ और गिरफ्तारी हो सकती हैं

फरहान अहमद अली की गिरफ्तारी के बाद से कई खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है। यूपी पुलिस फरहान से उत्तरप्रदेश में लश्कर-ए-तैयबा और अन्य आतंकी संगठनों के मॉडयूल के बारे में पूछताछ कर रही है। इस गिरफ्तारी के बाद से कुछ और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+