लश्कर के निशाने पर थे बाल ठाकरे, शिवसेना भवन गया था हेडली

मुंबई। अमेरिका की जेल में बंद आतंकी डेविड हेडली ने चौंकाने वाले खुलासे किये हैं। मुंबई आतंकी हमले की सुनवाई के दौरान डेविड हेडली ने कहा लश्कर-ए-तैयबा ने शिवसेना के पूर्व प्रमुख बाल ठाकरे की हत्या के प्रयास किये थे, लेकिन विफल रहे।

पढ़ें- जानिए क्या है लश्कर ए तैयबा, कैसे बना यह आतंकी संगठन

Bal Thackeray

टेलीकॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हो रही सुनवाई के दौरान हेडली ने बताया कि जिस आदमी को ठाकरे की हत्या की कोश‍िश की थी, वह पुलिस के चंगुल से बच निकला, लेकिन उसके बाद फिर से उसने ठाकरे पर हमला किया, लेकिन वो बच गये। हेडली ने बताया कि जिस आदमी ने ठाकरे की हत्या करने का बीड़ा उठाया था, उसे बाद में पुलिस ने पकड़ लिया था।

शिवसेना भवन गया था हेडली

हेडली ने कहा, "ठाकरे को मारने की योजना बनाने के लिये जरूरी था उनकी दिन भर की दिनचर्या जानना। उसके लिये मैं दो बार कार्यकर्ता बनकर शिवसेना भवन गया और अच्छे से निरीक्षण किया। यह काम मैंने साजिद मीर के कहने पर किया। लेकिन मुझे ये नहीं पता कि साजिद मीर ने मेरे द्वारा दी गई जानकारी का इस्तेमाल किया कि नहीं।"

पढ़ें- बाल ठाकरे का जीवन सफर एवं अनदेखी तस्वीरें

अमेरिका का डबल एजेंट

हेडली ने बताया कि 1997 में वो पाकिस्तान गया था, और उसकी ट्रिप का खर्च अमेरिका की ड्रग इंफोर्समेंट एजेंसी ने उठाया था। अमेरिका हमेशा इस बात पर चुप्पी साधे रहा। सच पूछिए तो हेडली के दोहरे जीवन पर अमेरिका हमेशा मौन रहा है।

असल में वो पाकिस्तान में पाक-अफगान बॉर्डर पर ड्रग्स के तस्करों के बारे में जानकारी एकत्र करने गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+