कश्मीर में भड़की हिंसा की अगुवाई कर रहा था लश्कर का कमांडर: हाफिज सईद

मुंबई। मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने एक बार फिर से कश्मीर को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। आज तक न्यूज चैनल के मुताबिक हाफिद सईद ने मान लिया है कि कश्मीर में हुए विरोध मार्च की अगुवाई लश्कर का एक कमांडर कर रहा था, जिसका नाम अमीर है।

सईद ने पहली बार सार्वजनिक रूप से इस बात को स्वीकारा है कि उसका और लश्कर का संबध है। आपको बता दें कि हिजबुल आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने ते बाद कश्मीर में हिंसा भड़क गई थी जिसमें अभी तक करीब 45 लोगों की मौत हो चुकी है।

विरोध वाले एरिया में लोग आर्मी वालों और सुरक्षा बलों के जवानों को अपशब्द कह रहे हैं तो वहीं पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कश्मीर में मारे गए हिजबुल आतंकी बुरहान वानी को शहीद करार दिया था।

इससे पहले भी हाफिज का एक वीडियो सामने आया था जिसमें उसने इंडिया को युद्द करने की धमकी दी है। सईद ने कहा अगर भारत सयैद अली शाह गिलानी के कश्मीर समाधान के तरीके नहीं स्वीकारता है तो वो युद्द के लिए तैयार रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+