किसानों के दुख से व्यथित राहुल गांधी ने बीच में छोड़ा पंजाब का दौरा, अब करेंगे संसद में बात
नई दिल्ली। कांग्रेस युवराज राहुल गांधी अपने दो दिन के पंजाब दौरे को बीच में ही छोड़कर आज सुबह दिल्ली लौट रहे हैं क्योंकि वो पंजाब के किसानों की हालत से काफी दुखी हो गये हैं जिसके कारण वो अब किसानों के हक के लिए संसद में ही बहस करेंगे। लुधियाना के कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू ने 'आज तक' से बात करते हुए इस बात की जानकारी दी।
गौरतलब है कि मंगलवार को रेलगाड़ी के जनरल कोच से से दिल्ली से अंबाला जाते समय राहुल ने संवाददाताओं से कहा, "यह महत्वपूर्ण मुद्दा (नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लाया गया भूमि अधिग्रहण अध्यादेश) है। मैंने कहा है कि जो लोग (किसान) देश को खाद्यान्न मुहैया कराते हैं, उनकी जमीनें छीनी जा रही हैं। यह गलत है और हम इसका विरोध करेंगे।"
आपको बता दें कि अंबाला पहुंचने के बाद राहुल सरहिंद तथा खन्ना अनाज मंडी गए और किसानों से मुलाकात की जिसके बाद उनका मन व्यथित हो गया जिसके चलते उन्होंने दुखी होकर उन्होंने बीच में अपना पंजाब दौरा छोड़ दिया है और अब संसद में इस विषय पर बहस करने को तैयार हैं।













Click it and Unblock the Notifications