Land for Job Scam: लालू परिवार को CBI और ED से मिलेगी राहत या बढ़ेंगी मुश्किलें, आज कोर्ट में होगी सुनवाई

लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत 14 अन्य लोगों के कथित जमीन के बदले नौकरी घोटाले के सिलसिले में दिल्ली की एक अदालत में आज पेशी होनी है।

Lalu Yadav

Land for Job Scam: जमीन के बदले नौकरी मामले में आज राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव, पूर्व सीएम राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती समेत अन्य 14 लोगों की आज कोर्ट में पेशी होनी है। इन सभी को दिल्ली स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में तलब किया गया है। विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल ने 27 फरवरी को पूर्व रेल मंत्री समेत सभी आरोपियों को समन जारी किया था और उन्हें 15 मार्च को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था।

उपहार में दी गई या बेची गई जमीन के बदले में नौकरी से जुड़ा है मामला
दरअसल, यह मामला लालू यादव के परिवार को 2004 और 2009 के बीच रेल मंत्री रहने के दौरान उपहार में दी गई या बेची गई जमीन के बदले में रेलवे में की गईं कथित नियुक्तियों से जुड़ा है। सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में आरोप लगाया है कि भर्ती के लिए भारतीय रेलवे के निर्धारित मानदंडों और प्रक्रियाओं का उल्लंघन करते हुए रेलवे में अनियमित नियुक्तियां की गईं।

अत्यधिक रियायती दरों पर बेची गईं जमीन
इसमें आरोप लगाया गया है कि बदले में उम्मीदवारों ने सीधे या अपने करीबी रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों के माध्यम से राजद प्रमुख प्रसाद, तत्कालीन रेल मंत्री के परिवार के सदस्यों को प्रचलित बाजार दरों के पांचवें हिस्से तक अत्यधिक रियायती दरों पर जमीन बेच दी।

ये भी पढ़ें-'अगर हम पंचनामे की सूची सार्वजनिक कर दें, तो भाजपाइयों की क्या इज्जत रहेगी', तेजस्वी का मोदी सरकार पर हमला

ईडी की छापेमारी में मिली 70 लाख की नकदी और सोना
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईडी की छापेमार कार्रवाई में लालू यादव की बेटियों और तेजस्वी यादव के घर से करीब 70 लाख की नकदी बरामद की गई थी। इसके अलावा करीब दो किलो सोना और विदेशी मुद्राओं में 1900 डॉलर मिले हैं। बरामद सोने में डेढ़ किलो जेवर और 540 ग्राम सोने के सिक्के भी शामिल हैं। ईडी की इस कार्रवाई के बाद, आज लालू परिवार की कोर्ट में पेशी है। फिलहाल, कोर्ट से क्या फैसला आता है, इसके लिए सुनवाई के बाद ही तय हो सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+