'अगर हम पंचनामे की सूची सार्वजनिक कर दें, तो भाजपाइयों की क्या इज्जत रहेगी', तेजस्वी का मोदी सरकार पर हमला
Tejashwi Yadav On Ed Raid: ईडी की रेड में लगभग 600 करोड़ रुपये की अपराधिक आय का पता चला है जो कि 350 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों के रूप में है और विभिन्न बेनामीदारों के माध्यम से 250 करोड़ रुपये के लेनदेन किए गए हैं।

Land For Job Scam:नौकरी के बदले जमीन घोटाले के मामले में लालू परिवार के करीबियों पर प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) की छापेमारी के बाद सियासत गरमा गई है। अब इस मामले में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव खुद सामने आए हैं और भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि 2017 की छापेमारी में क्या मिला था उसकी हिसाब तो दे देते फिर तथाकथित 600 करोड़ रुपये का हिसाब मांगते।
तेजस्वी ने ट्वीट कर बोला हमला
तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने समाचार एजेंसी एएनआई को जवाब देते हुए ट्वीट किया और लिखा कि याद करिए- 2017 में भी कथित 8000 करोड़ का लेन-देन, हजारों करोड़ का मॉल, सैंकड़ों संपत्तियां, अभी चंद महीनों पहले गुरुग्राम में अरबों का WhiteLand कंपनी का UrbanCube मॉल भी मिला था। भाजपाई अब कथित 600 करोड़ का नया हिसाब लाने से पहले अपने सूत्रों को पुराने का तो हिसाब दे देते।
अगर हम पंचनामे की सूची सार्वजनिक कर दें तो भाजपाइयों की क्या इज्जत रहेगी
तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा सूत्रों के हवाले से इधर-उधर की भ्रामक अफवाह फैलाने अथवा खबर प्लांट करवाने की बजाय रेड के बाद हस्ताक्षर किए जाने वाले पंचनामे (Seizure List) की सूची ही सावर्जनिक कर देनी चाहिए। अगर हम इसे सार्वजनिक कर देंगे तो इन बेचारे नेताओं की क्या इज्जत रहेगी? सोच लो..
यह खबर भी पढ़ें: 'संसद में माइक कभी बंद नहीं होता, हां इमरजेंसी के दौरान...', राहुल गांधी पर उपराष्ट्रपति का बड़ा हमला
तेजस्वी के करीबियों के घर में मिले ये सब सामान
प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को नौकरी के लिए जमीन के मामले में दिल्ली, एनसीआर, पटना, मुंबई और रांची में 24 स्थानों पर तलाशी ली, जहां 1 करोड़ रुपये की नकदी, 1900 अमेरिकी डॉलर सहित विदेशी मुद्रा, 540 ग्राम सोना बुलियन और 1.5 से अधिक बरामद किया गया। इसके अलावा, परिवार के सदस्यों के नाम पर रखे गए विभिन्न संपत्ति दस्तावेजों, बिक्री विलेखों सहित कई अन्य आपत्तिजनक दस्तावेजों ने विशाल भूमि बैंक और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की अवैध अभिवृद्धि का संकेत दिया।
अभी भी छापेमारी जारी
विभिन्न स्थानों पर रियल एस्टेट सहित विभिन्न क्षेत्रों में लालू यादव के परिवार और उनके सहयोगियों की ओर से किए गए अधिक निवेश का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। तलाशी लेते समय, सभी कानूनी औपचारिकताओं का पूरी तरह से पालन किया गया और तलाशी परिसर में मौजूद महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के साथ उचित शिष्टाचार का व्यवहार किया गया।












Click it and Unblock the Notifications