लालू ने मोदी सरकार के 'सर्जिकल स्ट्राइक' को बताया ढोंग, कहा- इंदिरा ने किए थे PAK के दो टुकड़े
पटना। आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल-किले के प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी ने 'सर्जिकल स्ट्राइक' के लिए भारतीय जवानों को सलाम किया है तो वहीं दूसरी ओर राजद प्रमुख लालू यादव ने इस मुद्दे पर विवादित बयान दिया है। लालू ने मोदी सरकार की ओर से सितंबर 2016 पर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में कराई गई 'सर्जिकल स्ट्राइक' को ही ढोंग करार दे दिया।
लालू ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 'सर्जिकल स्ट्राइक' किया था, उससे पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए और इनका (मोदी सरकार) का सर्जिकल ऑपरेशन तो ढोंग है, ये तो जबरदस्ती ढोल पीट रहे हैं। मालूम हो उरी आतंकी हमले के जवाब में पिछले साल सितंबर में भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में चल रहे टेरर लॉन्च पैड पर हमला कर कई आतंकियों को मार गिराया था।
चीन से चल रहे विवाद पर भी मोदी सरकार को कोसा
लालू की जुबान सिर्फ यहां पर ही नहीं रूकी उन्होंने चीन से चल रहे विवाद पर भी मोदी सरकार को कोसा, लालू ने कहा कि चीन देश में घुस रहा है और देश के पास दस दिन तक युद्ध लड़ने का मसाला है। गौरतलब है कि लालू ने ये बयान हाल ही में आई कैग रिपोर्ट के आधार पर दिया है, जिसमें कहा गया है कि इंडियन आर्मी इन दिनों गोला-बारूद की भारी कमी से जूझ रही है और अगर इस वक्त बार्डर पर युद्ध छिड़ जाए तो सेना के पास मात्र दस दिन का गोला-बारूद है।
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दुनिया ने हमारी ताकत को माना
देश की 70वीं आजादी की वर्षगांठ के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पूरी दुनिया ने भारत का लोहा माना। पीएम ने कहा कि आजाद भारत में देश की सुरक्षा स्वाभाविक बात है, हर यूनिफॉर्म फोर्स ने हर जरूरी मौके पर अपना कर्तव्य निभाया है।आतंकवाद हो या नक्सलवाद इन वर्दिधारियों ने बलिदान दिया, जब सर्जिकल स्ट्राइक हुई दुनिया ने हमारे लोगों की ताकत को माना, हमारा लोहा माना।













Click it and Unblock the Notifications