डिप्रेशन में गए लालू प्रसाद यादव, मनोचिकित्सकों की मदद लेगा अस्पताल
नई दिल्ली। चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव की डिप्रेशन में चले गए हैं। लालू की तबीयत ठीक नहीं और उनको रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया है। रिम्स की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में यह बात सामने आई कि वे डिप्रेशन में चले गए हैं। हालांकि इस मामले पर रिम्स के निदेशक डॉ. आरके श्रीवास्तव ने कहा कि कई बार बीमारी और वातावरण में बदलाव के कारण भी डिप्रेशन जैसी स्थिति बन जाती है। बता दें कि रिम्म में भर्ती लालू प्रसाद यावद को लेकर जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया था कि लालू यादव के शरीर में विटामिन डी की कमी है। उनके पैर में घाव भी हुआ है, जिसकी वजह से सूजन की स्थिति बनी हुई है औ चलने-फिरने में उन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लालू की तबीयत पर क्या बोले रिम्स के निदेशक?
लालू यादव की तबीयत को लेकर शनिवार को रिम्स के निदेशक आरके श्रीवास्तव एक बार फिर मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि लालू यादव उच्च रक्तचाप की वजह से थोड़े डिप्रेशन में हैं। फिलहाल उकी हालत स्थिर बनी हुई है। उन्हें अभी शिफ्ट करने की जरूरत नहीं है। वहीं लालू यादव के डिप्रेशन के बारे में उन्होंने कहा कि कई बार बीमारी या फिर वातावर में बदलाव की वजह भी डिप्रेशन की स्थिति आती है। यह कोई बड़ा मसला नहीं है।
लालू ने की थी कुत्ते भौंकने की शिकायत
बता दें कि 30 अगस्त को रांची कोर्ट पहुंचकर सरेंडर किया था। कोर्ट के सामने लालू यादव ने अपने खराब तबीयत का हवाला भी दिया लेकिन कोर्ट ने राहत देने से मना कर दिया। इसके बाद उनको जेल भेज दिया गया। फिर वहां से उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिम्स में भर्ती होने के बाद लालू ने अस्पताल के बाहर कुत्तों के भौंकने की आवाज और मच्छरों की वजह से वो रात में सो नहीं पा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- यूपी: अस्पताल प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, मौत के बाद शव को अस्पताल से निकाला बाहर












Click it and Unblock the Notifications