लालू किडनी के डॉक्टर से मिलने सिंगापुर जाना चाहते हैं, CBI कोर्ट से पासपोर्ट रिलीज करने की अपील

लालू प्रसाद यादव ने सीबीआई कोर्ट से पासपोर्ट रिलीज करने की अपील की है। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है। lalu prasad yadav health appeal to release passport in cbi court

नई दिल्ली / पटना : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपना पासपोर्ट जारी करने के लिए सीबीआई अदालत में याचिका दायर की है। लालू प्रसाद यादव ने सीबीआई की विशेष अदालत में याचिका दायर कर कहा है कि इलाज के लिए सिंगापुर जाने की जरूरत है।

lalu prasad yadav health

किडनी के डॉक्टर से मिलना है

बता दें कि बिहार के पूर्व सीएम सह राजद सुप्रीमो लालू किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं। उनके वकील अनंत कुमार ने कहा, "उनका [लालू प्रसाद यादव] 24 सितंबर को सिंगापुर में एक नेफ्रोलॉजिस्ट और एक विशेषज्ञ डॉक्टर के साथ अप्वाइंटमेंट है।" ऐसे में लालू प्रसाद यादव को 22 सितंबर तक उड़ान भरनी होगी।"

सजा के कारण पासपोर्ट सरेंडर

गौरतलब है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को चारा घोटाले से संबंधित पांच अलग-अलग मामलों में दोषी ठहराया गया था, जिसमें झारखंड के चाईबासा, देवघर, दुमका और डोरंडा कोषागार से करोड़ों की अधिक निकासी शामिल थी। चारा घोटाले में लालू प्रसाद यादव को पांच साल कैद की सजा सुनाई गई है। अदालत में लालू का पासपोर्ट सरेंडर किया हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+