मुंबई: सीने में दर्द की शिकायत के चलते लालू यादव अस्पताल में भर्ती
मुंबई। चारा घोटाले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को चेस्ट पेन और लो हीमोग्लोविन की शिकायक के चलते एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती करवाया गया है। उनके साथ उनकी बेटी मीसा भारती और पुत्र तेजप्रताप भी हैं। मेडिकल आधार पर छह सप्ताह की पैरोल पर रांची जेल से छूटे राजद प्रमुख लालू प्रसाद का इलाज मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में किया जा रहा है।

राजद के राष्ट्रीय महासचिव एवं लालू प्रसाद के करीबी भोला यादव के मुताबिक डॉक्टरों ने हृदय एवं खून की जांच में इन्फेक्शन पाया है। इससे बचने के लिए फिस्टुला का आपरेशन किया जाएगा। इसके बाद उनकी किडनी का इलाज किया जाएगा। लालू किडनी के इलाज के लिए बेंगलुरू के ग्लोबल हॉस्पिटल जाएंगे।
आपको बता दें कि, इससे पहले लालू को 23 मई को मुंबई के बांद्रा स्थित एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था।












Click it and Unblock the Notifications