Lalan Singh Resign: ललन सिंह का इस्तीफा, नीतीश कुमार फिर बने जेडीयू के अध्यक्ष

JDU lalan singh resign News: जेडीयू के अध्यक्ष पद पर पिछले कई दिनों से चल रहा सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है। शुक्रवार को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में जारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ललन सिंह ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से इस बात की चर्चा थी कि ललन सिंह को आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव से नजदीकियों की वजह से जेडीयू के अध्यक्ष पद से हटाया जा सकता है और आखिरकार ये कयास सही साबित हुए।

Lalan Singh Resign

वहीं, बैठक में अपने इस्तीफे के ऐलान के साथ ही ललन सिंह ने पार्टी के नए अध्यक्ष के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ही नाम प्रस्तावित किया है, जिसपर आधिकारिक ऐलान होना बाकी है। हालांकि, नीतीश कुमार का ही नया पार्टी अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है और शाम 5 बजे तक अंतिम फैसला हो जाएगा। इस तरह एक बार फिर से पार्टी की कमान पूरी तरह से नीतीश कुमार के हाथों में आ गई है।

ये भी पढ़ें- Lalan Singh: कौन हैं ललन सिंह, जिनसे CM नीतीश कुमार ने ले ली JDU की कमान, कितनी संपत्ति के हैं मालिक

गौरतलब है कि इससे पहले जेडीयू के नेता लगातार इन खबरों को अफवाह बताते रहे कि ललन सिंह से नीतीश कुमार नाराज हैं। शुक्रवार सुबह भी बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि ललन सिंह ठीक काम कर रहे हैं और फिलहाल वही अध्यक्ष हैं। ऐसे में उनके इस्तीफे की खबरों का कोई महत्व नहीं। उनके अलावा भी कई जेडीयू नेताओं ने कहा कि पार्टी में सबकुछ ठीक है।

ललन सिंह ने इस्तीफा देने से पहले नीतीश से क्या कहा?
इससे पहले गुरुवार को दिल्ली में सीएम नीतीश कुमार के आवास पर ललन सिंह ने उनसे मुलाकात की और सूत्रों की मानें तो उन्होंने कहा कि अगर उनका इस्तीफा होता है तो पार्टी और इंडिया गठबंधन में गलत संदेश जाएगा। वहीं, पार्टी के एक गुट ने पुरजोर तरीके से इस बात का समर्थन किया कि जेडीयू की कमान नीतीश कुमार के हाथ में ही होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+