Lalan Singh: कौन हैं ललन सिंह, जिनसे CM नीतीश कुमार ने ले ली JDU की कमान, कितनी संपत्ति के हैं मालिक

Lalan Singh News: जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ललन सिंह के इस्तीफे के बाद अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर अपनी पार्टी के अध्यक्ष बन गए हैं। इसी बीच ललन सिंह को लेकर चर्चाएं बढ़ गई हैं। आइए जानें ललन सिंह के बारे में?

Lalan Singh

Who is Lalan Singh: कौन हैं ललन सिंह?

  • ललन सिंह का पूरा नाम राजीव रंजन सिंह है। ललन सिंह बिहार के राजनेता हैं और मुंगेर से लोकसभा सांसद हैं। इससे पहले भी ललन सिंह दो बार सांसद रह चुके हैं।
  • 24 जनवरी 1955 को जन्मे ललन सिंह का जन्म पटना में हुआ है। उनके पिता का नाम ज्वाला प्रसाद सिंह और मां का नाम कौशल्या देवी है।
  • ललन सिंह ने टी.एन.बी. कॉलेज भागलपुर विश्वविद्यालय से आर्टस में ग्रेजुएशन किया है।
  • ललन सिंह कॉलेज छात्र संघ के महासचिव थे और 1974 में उन्होंने जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व वाले आंदोलनों में हिस्सा लिया था।
  • ललन सिंह की पत्नी का नाम रेनू देवी है। उनकी एक बेटी भी है।

Lalan Singh Political Career: ललन सिंह का राजनीतिक सफर

  • ललन सिंह वर्तमान में मुंगेर लोकसभा सीट से सांसद हैं। इससे पहले ललन सिंह 15वीं लोकसभा के तहत मुंगेर से सांसद रह चुके हैं। ललन सिंह 14वीं लोकसभा में बेगूसराय से सांसद थे।
  • ललन सिंह जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) के राष्ट्रीय पार्टी अध्यक्ष और जदयू की बिहार इकाई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
  • ललन सिंह साल 2014 में लोकसभा चुनाव में हारने के बाद बिहार विधान परिषद के सदस्य के लिए निर्वाचित हुए थे।
  • साल 2010 में ललन सिंह ने जदयू का अध्यक्ष रहते हुए नीतीश कुमार के खिलाफ विद्रोह किया था। जिसके बाद ललन सिंह जदयू के एक निर्वासित मेंबर बने रहे। जदयू ने उनकी लोकसभा सदस्यता को रद्द करने की भी कोशिश की थी। लेकिम नीतीश कुमार से संबंध सुधरने के बाद ऐसा नहीं किया गया।
  • ललन सिंह 2014 में जीतन राम मांझी कैबिनेट में सड़क निर्माण मंत्री बनाए गए थे। हालांकि फरवरी 2015 में जीतन राम मांझी ने उन्हें कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया था। बाद में फिर महागठबंधन सरकार में नीतीश कुमार ने उन्हें मंत्री बनाया।

Lalan Singh Net Worth: ललन सिंह संपत्ति

  • चुनावी हलफनामे के मुताबिक ललन सिंह की संपत्ति करोड़ों में है। ललन सिंह की कुल संपत्ति 5 करोड़ 57 लाख 57 हजार 926 रुपये है।
  • ललन सिंह पर दो लाख की लायबिलिटी है। ललन सिंह का पटना में एक आलीशान घर है। इसके अलावा बिहार के कई जिलों में ललन सिंह की प्रोपर्टी है।
  • ललन सिंह के पटना के एक्जिविशन रोड स्थित बैंक में एक करोड़ रुपये की फिक्सड डिपॉजिट भी है।
  • ललन सिंह की पत्नी रेनु सिंह के बैंक खाते में भी लाखों रुपये हैं। ललन सिंह और उनकी पत्नी के पास लाखों रुपये के गहने भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+