आडवाणी ने फिर खड़ी की भाजपा के लिए मुश्किल, पीएम मोदी मिले

बेंगलुरु। भारतीय जनता पार्टी की बेंगलुरू में चल रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लाल कृष्ण आडवाणी ने बोलने से इनकार कर खलबली मचा दी है। बैठक के आखिरी दिन जब पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने उनसे संबोधन की अपील की तो आडवाणी जी ने इनकार कर दिया। सूत्रों की मानें तो पीएम मोदी ने खुद आडवाणी जी से मुलाकात की।

lal krishna advani

ऐसा सिर्फ दूसरी बार हुआ है कि आडवाणी जी ने पिछले 35 साल के इतिहास में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बोलने से इनकार किया है। हालांकि पीएम मोदी ने बैठक में आडवाणी जी के मार्गदर्शन की खुले दिल से तारीफ की।

हालांकि पार्टी को इस बात का पहले से ही अंदाजा था कि आडवाणी जी बैठक में बोलने से इनकार कर सकते हैं। इससे पहले जब अमित शाह को पार्टी की बागडोर सौंपी गयी थी तब भी आडवाणी जी की नाराजगी सबके सामने आयी थी। अमित शाह को पार्टी का अध्यक्ष बनाने के बाद ही पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी, लाल कृष्ण आडवाणी सहित कई लोगों को मार्गदर्शक मंडल में भेजा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+