LK Advani: लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में हुए भर्ती, जानिए कैसी है उनकी तबीयत?
Lal Krishna Advani: वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी है। लाल कृष्ण आडवाणी को शुक्रवार को तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल उन्हें निगरानी में रखा गया है।
टीवी रिपोर्ट के मुताबिक लालकृष्ण आडवाणी को रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल में एडमिट किया गया है। फिलहाल उनका स्वास्थ्य स्थिर बताया जा रहा है। पिछले दो हफ्ते से उनकी तबीयत खराब चल रही थी।

लाल कृष्ण आडवाणी को इस साल अगस्त महीने में भी अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस दौरान वो न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनीत सूरी के ऑब्जर्वेशन में थे।
लालकृष्ण आडवाणी ने पिछले महीने अपना 97वां जन्मदिन मनाया था
लालकृष्ण आडवाणी को कल (13 दिसंबर) देर रात तबीयत बिगड़ने के बाद अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले महीने अपना 97वां जन्मदिन मनाने वाले शआडवाणी पिछले कुछ महीनों से लगातार स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। जुलाई के बाद से यह उनका चौथा अस्पताल में भर्ती होना है। इससे पहले उनका इलाज अपोलो अस्पताल और दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दोनों में हो चुका है।
भाजपा प्रवक्ता के कृष्ण सागर राव ने आडवाणी को "हमारा सबसे बड़ा नेता" बताते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। कृष्ण सागर राव ने एक्स पर लिखा, "मैं हमारे सबसे बड़े नेता लालकृष्ण आडवाणी के अच्छे एवं स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं क्योंकि वह दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं।"












Click it and Unblock the Notifications