गाजियाबाद: बच्चा उठाने के शक में लोगों ने बुजुर्ग महिला को पीटा

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के लोनी इलाके में एक महिला को इस शक में लोगों ने बुरी तरह से पीट दिया कि वह बच्चा उठाने वाली गैंग की है। पुलिस ने बताया कि महिला अपने पोते के साथ बाजार में खरीददारी करने के लिए गई थी, इसी दौरान लोगों ने उसपर हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिन लोगों ने महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है और उसे बच्चा उठाने वाला बताया है उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

lady

बता दें कि इससे पहले शामली में इस तरह का मामला सामने आया था। यहां बिड़ौली सादात इलाके में बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने तीन लोगों को बुरी तरह से पीटा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को ग्रामीणों से बचाया था। बिड़ौली ने पिछले हफ्ते रात में बच्चा चोर होने की अफवाह फैली थी, जिसके बाद लोग लाठी-डंडे लेकरक सड़क पर उतर गए थे और उन्होंने ख्वाजपुरा के पास आ रही एक कार को बंधक बना लिया, इन लोगों ने कार में सवार तीनों लोगों को बच्चा चोर समझकर पीटना शुरू कर दिया, यही नहीं उनकी कार को भीब तोड़ दिया। पुलिस से पूछताछ के दौरान तीनों पीड़ित युवकों ने अपना नाम गुरप्रीत, हरजिंदर सिंह और गुरविंदर सिंह बताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+