हरियाणा में मंत्री का फोन टैप करने वाली अफसर
चंडीगढ़/नई दिल्ली(विवेक शुक्ला)हरियाणा के एक मंत्री के फोन को रिकार्ड कर रही थी उनके महकमें की एक अफसर। मामला यह है कि राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के फोन काल को कुरुक्षेत्र की सीएमओ वंदना भाटिया रिकार्ड कर रही थीं। इसके चलते राज्य हंगामा हो रहा है।

अब निलंबन संभव
अब भाटिय़ा को निलंबित किए जाने की बात चल रही है। इस मामले में वंदना भाटिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बताया जा रहा है कि मंत्री का फोन टैप करना आपराधिक मामला बनता है। बताते हैं कि टैपिंग से पहले कानूनन इजाजत लेनी होती है।
सीएमओ से परेशान
बेदी का कहना है कि कुरुक्षेत्र अस्पताल के कर्मचारी सीएमओ से परेशान हैं। वहां मरीजों को सुविधाएं नहीं मिल रही। उन्होंने सीएमओ से कई बार बातचीत करनी चाही पर वह फोन पर नहीं आई।
गलत व्यवहार का आरोप
वंदना भाटिया का कहना है कि वह एक महिला हैं और उनके साथ ही मंत्री ने गलत व्यवहार किया है। जानकारी के मुताबिक, वंदना भाटिया ने बेदी के साथ फोन पर हुई वार्तालाप की रिकार्डिंग स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक को सौंपी। भाटिया का आरोप है कि बेदी ने ही उनके साथ दुर्व्यवहार किया है। मामला मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर तक जा पहुंचा है।
आरोपों के दौर
बहरहाल, इस मामले में जहां राज्य मंत्री और सीएमओ एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं और खुद को सही ठहरा रहे है। दरअसल, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने पिछले दिनों कुरुक्षेत्र की सीएमओ वंदना भाटिया को किसी काम से फोन किया।
बदतमीजी का आरोप
राज्य मंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को सीएमओ की लिखित शिकायत देकर बदतमीजी का आरोप लगाया। चंडीगढ़ से फोन पर बात करते हुए एक सरकार के अफसर ने माना कि सीएमओ ने नियमों का उल्लघंन किया है। उन्हें फोन टैप करने का कोई अधिकार नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications