यूपी की महिला ने देवी पार्वती होने का किया दावा , शिव से विवाह के लिए कैलाश मानसरोवर के रास्ते में कर रही 'तप'

नई दिल्ली, 03 जून। भारत- चीन की सीमा (Indo-China Border) के पास प्रतिबंधित क्षेत्र में रह रही उत्तर प्रदेश की महिला को जब प्रशासन ने वहां से हटाने की कोशिश की तो उसने एक अजीब दावा किया। उसकी जिद के आगे अधिकारियों की एक न चली और उन्हें वापस लौटना पड़ा। दरअसल, कैलाश मानसरोवर के रास्ते पर गुंजी में प्रवास कर रही महिला भगवान शिव से विवाह की जिद की अड़ी है।

Kailash Mansarovar

प्रशासन से 15 दिन की अनुमति लेकर भारत- चीन की सीमा (Indo-China Border) के पास प्रतिबंधित गुंजी गई लखनऊ की महिला ने वापस जाने से इनकार कर दिया है। वह अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के पास नाभिधांग के प्रतिबंधित इलाके में अवैध रूप से रह रही है। प्रशासन ने उसे वहां से हटाने का प्रयास किया लेकिन उसने गुंजी से अपने घर वापस जाने मना कर दिया। महिला ने दावा किया कि वह देवी पार्वती का अवतार है और कैलाश पर्वत पर रहने वाले भगवान शिव से शादी करेगी। उसका नाम हरमिंदर कौर है।

बताया जा रहा है कि महिला हरमिंदर कौर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह मूल रुप से उत्तर प्रदेश के अलीगंज इलाके की रहने वाली है। एसडीएम धारचूला से वह 15 दिन की अनुमति पर अपनी मां के साथ गुंजी गई, लेकिन 25 मई को उसकी अनुमति समाप्त होने के बाद भी प्रतिबंधित क्षेत्र छोड़ने से इनकार कर दिया। हालांकि उसे जबरन धारचूला लाने के लिए एक पुलिस प्रशासन ने अब बड़ी टीम भेजने का फैसला किया है।

एसपी धारचूला ने बताया कि वह भगवान शिव से विवाह करने की जिद पर अड़ी है। उसने पुलिस टीम को धमकी दी थी की अगर उसे जबरन वहां से हटाया जाता है तो वह आत्महत्या लेगी। एसपी ने कहा कि अब उसे प्रतिबंधित क्षेत्र से हटाकर धारचूला लाने के लिए एक बड़ी टीम भेजी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+