छह बीघा जमीन के लिए महिला और उसके भाई को मौत के घाट उतारा
नई दिल्ली। जमीन विवाद में दिल्ली के छावला थाना स्थित घुम्मनहेड़ा गांव में स्कूल की मालकिन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। साथ ही स्कूल की मालकिन के भाई को भी घर से उठाकर बदमाशों ने मौत के घाट उतार दिया है। भाई का शव हरियाणा के बाडसा गांव से बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार गांव में छह बीघा जमीन की वजह से विवाद हुआ था, जिसके बाद नवीन नाम के व्यक्ति ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने संदीप नाम के व्यक्ति की पहचान की है जिसने इस घटना को अन्य साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया है।
{photo-feature}
इसे भी पढ़ें- पेट दर्द से कराह रही छात्रा ने स्कूल में रो-रोकर बताई 'भाई' की गंदी करतूत












Click it and Unblock the Notifications