केंद्रशासित प्रदेश बनने के बाद पहली बार RepublicDay परेड में शामिल हुई लद्दाख की झांकी

Ladakh tableau attended RepublicDay parade for the first time after becoming a union territory

RepublicDay Parade: देश भर में आज गणतंत्र दिवस का जश्‍न पूरे जोश में मनाया जा रहा है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिल्‍ली में गणतंत्र दिवस परेड में देश के विभिन्‍न प्रान्‍तों की झांकी निकाली गई। इस बार की में पहली बाद लद्दाख की झांकी भी शामिल हुई। संघ शासित प्रदेश लद्दाख की झांकी है। यह इस केंद्र शासित प्रदेश की पहली झांकी है।

Recommended Video

    Republic Day 2021: पहली बार दिखी Ladakh की Jhanki , UP में Ram Mandir की झलक | वनइंडिया हिंदी
    Ladakh

    बता दें जम्‍मू कश्‍मीर से आर्टिकल 370 के प्रावधान समाप्त कर जम्मू और कश्मीर राज्य का विशेष दर्जा खत्म कर दिया गया था और केंद्र सरकार ने मौजूदा कानून के तहत लद्दाख को जम्मू कश्मीर से अलग केंद्रशासित प्रदेश बना दिया है। जिसके बाद लद्दाख केंदशासित प्रदेश के बाद इस गणतंत्र दिवस पर पहली बार दिल्‍ली में आयोजित परेड में अपने प्रदेश की झांकी को प्रस्‍तुत किया। इस झांकी में लद्दाख में बनी विश्‍वप्रसिद्ध गौतम बुद्ध की प्रतिमा पेश की गई इसके अलावा लद्दाख का पारंपरिक नृत्‍य और वहां की संस्‍कृति की झलक इस झांकी में देखने को मिली।
    लद्दाख की इस झांकी में कला और वास्तुकला, भाषाओं और बोलियों, रीति-रिवाजों और परिधानों, मेलों और त्योहारों, साहित्य, संगीत के अलावा लद्दाख की संस्कृति और सांप्रदायिक सद्भाव को दर्शाया गया।
    भारत देश के सैनिक और अर्द्ध सैनिक बलों के लिए आज का दिन बेहद ही खास होता है। लद्दाख में तैनात आईटीबीपी के जवानों ने सीमा पर ही गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया। भीषण सर्दी में लद्दाख की सीमा पर जुटे हुए सेना के जवानों का जोश इस अवसर पर देखते ही बन रहा था।

    Colonel Santosh Babu ने जानें कैसे गलवान घाटी में चीनी सेना की साजिश को किया था नाकाम

    https://www.filmibeat.com/photos/rakul-preet-singh-19809.html?src=hi-oi

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+