चीन से तनाव पर बोले लद्दाख सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल- नरेंद्र मोदी जब तक पीएम, घबराने की जरूरत नहीं
चीन से तनाव पर बोले लद्दाख सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल- नरेंद्र मोदी जब तक पीएम, किसी को घबराने की जरूरत नहीं
नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच लद्दाख बॉर्डर पर लगातार चल रहे तनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल ने कहा है कि देश के किसी भी नागरिक को इसको लेकरघबराने की जरूरत नहीं है। लद्दाख से सांसद जामयांग सेरिंग ने शुक्रवार को कहा, लद्दाख में सुरक्षित महसूस करते हैं। मुझे लगता है कि जब तक नरेंद्र मोदी और अमित शाह जैसे नेता केंद्र में सरकार में हैं, देश में किसी को फिक्र करने की जरूरत नहीं है।

चीनी सेना के प्रस्ताव को खारज कर दिया गया है: नामग्याल
जामयांग सेरिंग नामग्याल ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा, चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया गया है, ये चीन को एक संदेश है। लद्दाख के नागरिक लंबे समय से पड़ोसी देश की हरकतों को हम देख रहे हैं। चीन की हरकतों से बॉर्डर के पास के लोगों में डर भी रहता था लेकिन पहली बार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लद्दाख के लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

कोई हमारी एक इंच जमीन भी नहीं ले सकता है
जामयांग सेरिंग नामग्याल ने कहा, मौजूदा सरकार सीमाओं की सुरक्षा को लेकर सतर्क है। अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख और सीमावर्ती क्षेत्रों में सरकार ने जरूरी कदम उठाए हैं। मैं कहना चाहता हूं कि कोई बाहरी ताकत हमारी एक इंच भूमि पर भी कब्जा नहीं कर सकती है। उन्होंने आगे कहा, जब तक नरेंद्र मोदी, और अमित शाह केंद्र सरकार में हैं। राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री हैं, भारत के लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

कई महीने से बना हुआ है लद्दाख बॉर्डर पर तनाव
भारत और चीन के रिश्ते इस साल लगातार तनावपूर्ण रहे हैं। लद्दाख में एलएसी पर दोनों देशों की सेनाएं करीब आठ महीने आमने-सामने हैं। गलवान घाटी में जून के महीने में एक भयानक झड़प भी सेनाओं के बीच हो चुकी है। जिसमें 20 भारतीय फौजियों की जान चली गई थी। भारत और चीन के बीच सैन्य वार्ताओं के कई दौर भी दोनों देशों के बीच तनाव को कम नहीं कर सके हैं। दोनों ही देश कई बार एक-दूसरे पर तनाव बढ़ाने के आरोप लगा चुके हैं। हालांकि दोनों ही देश बातचीत के जरिए हल निकालने और तनाव कम करने की बात भी लगातार कह रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications