'लद्दाख की एक इंच जमीन पर भी चीन का कब्जा नहीं है', राहुल के दावों पर LG का करारा जवाब

लद्दाख में सुरक्षा की स्थिति कैसी है? लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर ने कहा कि उत्कृष्ट। हमारे सशस्त्र बलों का मनोबल बहुत ऊंचा है। वे सभी भारत की प्रत्येक वर्ग इंच भूमि की रक्षा करने पर आमादा हैं।

Ladakh News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'लद्दाख के एक बड़े हिस्से पर चीन का कब्जा' वाले बयान पर सोमवार को उपराज्यपाल ब्रिगेडियर डॉ बीडी मिश्रा (रिटायर्ड) ने करारा जवाब दिया है। उपराज्यपाल ब्रिगेडियर डॉ बीडी मिश्रा (रिटायर्ड) कहते हैं कि मैं किसी के बयान पर टिप्पणी नहीं करूंगा। लेकिन, जो तथ्य है वही कहूंगा, क्योंकि मैंने खुद देखा है। एक भी वर्ग इंच जमीन नहीं है जिस पर चीनियों ने कब्जा कर लिया हो।

उन्होंने यह भी कहा कि तथ्य यह है कि हमारे सशस्त्र बल किसी भी स्थिति के लिए तैयार हैं। भगवान न करे अगर कुछ बुरा होता है, तो दुश्मन को अपना नुकसान झेलने के लिए तैयार रहना पड़ेगा।

Ladakh Lt Governor

यह पूछे जाने पर कि लद्दाख में सुरक्षा की स्थिति कैसी है? लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर ने कहा कि उत्कृष्ट। हमारे सशस्त्र बलों का मनोबल बहुत ऊंचा है। वे सभी भारत की प्रत्येक वर्ग इंच भूमि की रक्षा करने पर आमादा हैं। कोई भी किसी भी इरादे से भारत में आकर यहां पैर जमाने की हिम्मत नहीं कर सकता है। मुझे लगता है कि इसका सारा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।

राहुल गांधी ने किया था ये दावा

आपको बता दें कि हाल ही में राहुल गांधी ने लद्दाख का दौरा किया था। इस दौरान कारगिल में एक जनसभा को संबोधित किया। जहां उन्होंने कहा था कि लद्दाख एक रणनीतिक जगह है। चीन ने यहां जमीन कब्जाई हुई है। उन्होंने यह भी दावा कि पूरा लद्दाख जानता है कि चीन ने हमारी जमीन कब्जा ली है। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुछ कहना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+