Earthquake: लद्दाख में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई तीव्रता
Earthquake: लद्दाख में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई तीव्रता
नई दिल्ली: Earthquake in Ladakh: लद्दाख में सोमवार (19 अक्टूबर) सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। आज सुबह लद्दाख में 4 बजकर 44 मिनट पर भूंकप आया। नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 रही। हालांकि किसी तरह के नुकसान की बात अभी सामने नहीं आई है।

इससे पहले लद्दाख के लेह में 6 अक्टूबर को भूकंप आया था। लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश के लेह में 6 अक्टूबर की सुबह 5 बजकर 13 मिनट पर भूंकप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप लेह के 174 किलोमीटर पूर्व में था। उस वक्ते रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 थीं।
इस भूकंप के बाद अभी किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं आई थी। लद्दाख में पिछले महीने में 25 सितंबर को भी भूकंप आया था। जिसकी तीव्रता 5.4 मापी गई थी।
भूकंप आने पर क्या करें?
-अगर भूकंप आए और आप घर में हैं, तो फर्श पर बैठ जाएं।
-या किसी मजबूत टेबल या फर्नीचर के नीचे बैठकर हाथ से सिर और चेहरे को ढ़क कर रखें।
-बाहर हैं तो किसी खाली जगह पर चले जाएं।
-भूकंप के झटके आने तक घर के अंदर ही रहें।
-अगर वक्त मिले तो आप घर से बाहर निकल कर किसी खाली स्थान पर भी जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications