क्यों हुआ पटना में आडवाणी का फीका स्वागत

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) वक्त बदलते देर नहीं लगती। एक दौर में भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी जहां भी जाते थे, उनका स्वागत करने के लिए तमाम स्थानीय नेता मौजूद रहते थे। पर कल जब वे पटना पहुंचे तो एयरपोर्ट पर कोई आला नेता उनके स्वागत के लिए नहीं पहुंचा था। जब आडवाणी पटना पहुंचे तो उनकी आगवानी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय को छोड़ भाजपा का कोई नेता मौजूद नहीं था।

advani welcome in patna

नए मंत्रियों की गर्मजोशी से अगुवाई

बताते चले कि आडवाणी के पटना पहुंचने के कुछ ही देर बाद हाल ही में नरेन्द्र मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किए गए तीन केन्द्रीय राज्य मंत्री - राजीव प्रताप रुडी, गिरिराज सिंह और रामकृपाल यादव भी पहुंचे । उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने बहुत जोश के साथ स्वागत किया।

बिहार से गहरा सरोकार

बेशक, आडवाणी का बिहार से गहरा संबंध रहा है। सबको पता है कि अयोध्या आंदोलन के दौरान बिहार में ही उन्हें गिरफ्तार किया गया था। जानकारों ने बताया कि पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी बांका में और पार्टी विधायक दल के नेता नंदकिशोर यादव राजगीर में पार्टी के कार्यक्रमों में थे।

पटना के वरिष्ठ पत्रकार कृपा शंकर ने कहा कि बिहार ने ही आडवाणी को शिखर नेता बनाया था। अब पटना में उनके स्वागत में किसी बड़े नेता का ना होना हैरान जरूर करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+