कुवैत के शासक अल अहमद का निधन, PM मोदी ने जताया दुख, एक दिन का रहेगा राजकीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा
Kuwait Sheikh Nawaf Al Ahmed Al Jaber Al Sabah Passes Away: कुवैत के अमीर शेख नवाफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबा का आज निधन हो गया। दिवंगत आत्मा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है।
भारत सरकार ने एक दिन का राजकीय शोक का ऐलान किया है। उन्होंने 17 दिसंबर (रविवार) को पूरे भारत में राजकीय शोक का फैसला किया है।

गृह मंत्रालय ने कहा कि देशभर में राष्ट्रीय ध्वज रविवार को आधा झुका रहेगा। इसके साथ ही रविवार को कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्य नहीं होगा। पीएम मोदी ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। हम शाही परिवार, नेतृत्व और कुवैत के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।
कुवैत राज्य के अमीर महामहिम शेख नवाफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबा का 16 दिसंबर 2023 को निधन हो गया। गृह मंत्रालय के मुताबिक शोक के दिन कोई आधिकारिक मनोरंजन नहीं होगा। गृह मंत्रालय की विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारत भर में उन सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा जहां इसे नियमित रूप से फहराया जाता है और उस दिन कोई आधिकारिक मनोरंजन नहीं होगा।
अल जजीरा के मुताबिक, कुवैत के अमीर शेख नवाफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबा का शनिवार को 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। बड़े दुख और दुख के साथ, हम - कुवैती लोग, अरब और इस्लामी राष्ट्र, और दुनिया के मित्रवत लोग - दिवंगत महामहिम अमीर, शेख नवाफ अल अहमद अल जाबेर अल सबा पर शोक व्यक्त करते हैं, जिनका निधन हो गया।
यह भी पढ़ें- PM मोदी ने 5 राज्यों में 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' को दिखाई हरी झंडी, जानें विकास पर क्या बोले प्रधानमंत्री












Click it and Unblock the Notifications