PM मोदी ने 5 राज्यों में 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' को दिखाई हरी झंडी, जानें विकास पर क्या बोले प्रधानमंत्री

Viksit Bharat Sankalp Yatra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाकर यात्रा की शुरुआत की।

यह वो पांच राज्य हैं, जहां जहां हाल ही में विधानसभा चुनाव हुए थे। यात्रा अन्य राज्यों में पहले शुरू हो गई थी, और पांच राज्यों में चुनाव के कारण लागू आदर्श आचार संहिता के कारण इसकी शुरुआत में देरी हुई।

Viksit Bharat Sankalp Yatra

पीएम मोदी ने विभिन्न राज्यों के उन लाभार्थियों से भी बातचीत की, जिन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया है। साथ ही मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ऐसे प्रतिबद्ध और मेहनती लोगों के लिए लगातार काम कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प के साथ मोदी की गारंटी वाली गाड़ी देश के कोने-कोने में पहुंच रही है। इस यात्रा को शुरू हुए एक महीना पूरा हो चुका है। इस एक महीने में ये यात्रा हजारों गांवों के साथ-साथ डेढ़ हजार शहरों में भी पहुंच चुकी है। इनमें से अधिकतर शहर छोटे शहर हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज से राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में भी इस यात्रा का आरंभ हो गया है। चुनाव आचार संहिता की वजह से इन राज्यों में अब तक ये यात्रा शुरू नहीं हो पाई थी। मेरा हर राज्य की नई सरकार से आग्रह है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का अपने राज्य में तेजी से विस्तार करें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरी झंडी भले ही मोदी ने दिखाई है, लेकिन सच्चाई ये है कि आज देशवासियों ने उस यात्रा की कमान संभाल ली है। एक जगह जहां पर यात्रा खत्म होती है, वहां से दूसरे गांव या शहर के लोग इस यात्रा की अगुवाई करने लग जाते हैं।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प में हमारे शहरों की बहुत बड़ी भूमिका है। आजादी के लंबे समय तक जो भी विकास हुआ, उसका दायरा देश के कुछ बड़े शहरों तक सीमित रहा। लेकिन आज हम देश के टीयर 2 और टीयर 3 शहरों के विकास पर बल दे रहे हैं। देश के सैंकड़ों छोटे शहर ही विकसित भारत की भव्य इमारत को सशक्त करने वाले हैं।

राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बयान

राजधानी जयपुर में 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि महिलाएं और बच्चे सुरक्षित रहें यह सुनिश्चित करने के लिए हमारी सरकार काम कर रही हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करेंगे। कानून-व्यवस्था और सुरक्षा हमारा संकल्प है।

एमपी सीएम मोहन यादव का बयान

उज्जैन में विकसित भारत संकल्प यात्रा पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि पूरे मध्य प्रदेश में जो यात्रा निकल रही है। हम उसका अभिनंदन करते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि जब पूरे प्रदेश में ये यात्रा निकलेगी तो एक अलग तरह का वातावरण रहेगा और सभी हितकारियों को लाभ मिलेगा।

वहीं 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत को विकसित बनाने के लक्ष्य की पूर्ति हमें करनी होगी। वही एक संकल्प आज के कार्यक्रम में लेकर भारत सरकार और पीएम मोदी की एक एक योजना जो घर-घर तक पहुंची है। आज हम प्रधानमंत्री का तहे दिल से धन्यवाद देते हैं। हम सबने संकल्प लिया है कि एक साथ मिलकर विकसित भारत के सपने को साकार करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+