भीषण गर्मी से जल रहे हैं ये दो जगह, पारा पहुंच चुका है 63 डिग्री

नई दिल्‍ली। भारत के अधिकांश हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं और कुछ स्थानों में तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। खबरों के अनुसार कम से कम 50 लोग गर्मी के कारण मारे गए हैं। लेकिन विस्तृत जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कुछ स्थानों में तापमान में कमी आ सकती है लेकिन ज़्यादातर प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति वैसी ही रहेगी। लेकिन क्‍या आप जानते हैं धरती पर सबसे ज्‍यादा गर्मी कहां रिकॉर्ड की गई। नहीं तो हम आपको बताते हैं। गल्‍फ न्‍यूज के मुताबिक कुवैत ने इस साल 8 जून को दुनिया का सबसे गर्म दिन दर्ज किया। अधिकतम तापमान छाया में 52.2 डिग्री सेल्सियस और धूप में 63 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उसी दिन, दोपहर को सऊदी अरब ने अल मजमा में अधिकतम तापमान 55 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

हीटस्ट्रोक से मौत

हीटस्ट्रोक से मौत

कुवैत में बहुत गर्मी होती है। लू भी भयंकर चलते हैं। एक व्यक्ति की बुधवार को हीटस्ट्रोक के कारण मौत हो गई। जब तक पुलिस और एम्बुलेंस उसके पास पहुंची तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अल-राय की एक रिपोर्ट के मुताबिक कुवैत और सऊदी अरब में हीटवेव की स्थिति जारी रहने की संभावना है, जो आधिकारिक तौर पर 21 जून से शुरू होती है। अरब मौसम की वेबसाइट के अनुसार, कतर, बहरीन और यूएई को भी उच्च आर्द्रता दर के साथ-साथ असहनीय गर्मी ने परेशान कर रखा है। ईराक के दक्षिणी प्रांत में 7 जून को इराक में 55.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस साल का उच्चतम है।

अधिकतम तापमान 68 डिग्री तक पहुंच सकता

अधिकतम तापमान 68 डिग्री तक पहुंच सकता

कुवैत की गर्मी के बारे में कुछ भी कह पाना संभव नहीं होता है। मौसम विज्ञानियों ने भविष्यवाणी की है कि जुलाई में अधिकतम तापमान 68 डिग्री तक पहुंच सकता है। बात अब भारत की करें तो मौसम की निगरानी करने वाली वेबसाइट एल डोरैडो के अनुसार, पिछले 24 घंटों में दुनिया की 15 सबसे गर्म जगहों में से आठ भारत के पड़ोसी होंगे। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के उत्तरी राज्य के पश्चिम में एक शहर चुरू में सोमवार को देश का उच्चतम तापमान 48.9 सेल्सियस (120 फ़ारेनहाइट) दर्ज किया गया।

दुनिया के सबसे गर्म शहरों में भारत के 10 शहर

दुनिया के सबसे गर्म शहरों में भारत के 10 शहर

बीते कुछ दिनों में राजस्थान के चुरू का तापमान सबसे ज्यादा 50.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में भारत के 10 शहर दुनिया के सबसे गर्म शहरों में शामिल हो गए यानी पिछले 24 घंटे में दुनिया के 15 सबसे गर्म शहरों में से 10 शहर भारत के शामिल रहे। इस सूची में राजस्थान का चुरू सबसे शीर्ष पर रहा। इसके बाद 48.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ गंगानगर दूसरे स्थान पर और 48.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बीकानेर तीसरे स्थान पर रहा। सोमवार को फलोदी का तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर का तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस, नौगांव का तापमान 47.7 डिग्री सेल्सियस, नारनौल का तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस, कोटा और पिलानी का तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस व बाड़मेर का तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत के सबसे गर्म 10 शहरों/टाउन में से 8 सिर्फ राजस्थान में ही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+