'कुमकुम भाग्य' की एक्ट्रेस शिखा सिंह से पुलिसवाले ने की शर्मनाक मांग, मिला करारा जवाब
Recommended Video

मुंबई। जी टीवी के मशहूर शो 'कुमकुम भाग्य' में निगेटिव करेक्टर निभा रहीं टीवी अभिनेत्री शिखा सिंह उर्फ आल्या को उस वक्त तगड़ा झटका लगा, जब एक पुलिस वाले ने उनकी तस्वीर पर भद्दे कमेंट किए और अश्वील मांग की। दरअसल टीवी तारिका ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिस पर कुछ कमेंट आ रहे थे। यहां तक तो सबकुछ ठीक था लेकिन शिखा सिंह का पारा उस वक्त सातवें आसमान पर पहुंच गया, जब अश्लील कमेंट करने वाला एक पुलिस वाला निकला।

शिखा सिंह
लेकिन शिखा सिंह ने हिम्मत दिखाते हुए उस पुलिस वाले को सोशल मीडिया पर एक्सपोज कर डाला। दरअसल अभिनेत्री की फोटो पर महाराष्ट्र पुलिस के एक अफसर, जिनका नाम जगदीश गुन्गे हैं, ने कमेंट किया था- खूबसूरत तस्वीर, प्लीज नए साल के तोहफे के रूप में बिकिनी और माइक्रो मिनी पहने कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर करें।

पुलिस वाले को मिला करारा जवाब
बस शिखा सिंह ने अफसर के उस अश्लील कमेंट का स्क्रीन शॉट इंस्ट्रागाम पर पोस्ट कर दिया और इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा कि लोग आप तक पहुंच नहीं पाते सिर्फ इस वजह से यह नहीं कहा जा सकता कि वह गाली-गलौच नहीं करते हैं। अब्यूज कंट्रोल है, जबरदस्त बेइज्जती और दिल दुखाने वाले शब्द, आप इनसे बच कर नहीं भाग सकते। जगदीश गुन्गे शर्म आनी चाहिए। #मुंबईपुलिस'

पुलिस वाले ने की गंदी मांग
साथ ही शिखा ने लिखा कि अगर कोई इंसान आप पर हाथ डाले बिना गंदी बातें करता है तो यह भी शोषण करने की केटिगरी में आता है,आपको इस करतूत पर शर्म आनी चाहिये। बताइए जिनका हाथ में हमारी रक्षा की कमान है, उनकी ही हरकतें ऐसी हैं, ऐसे लोगों को क्या पुलिस डिपार्टमेंट में होना चाहिए।

हमें जज करने का किसी को अधिकार नहीं...
किसी को भी हमारे पेज पर इस तरह की बातें लिखने का अधिकार नहीं है, हमे कैसे रहते हैं, हम क्या करते हैं, क्या पहनते हैं, इस पर टिप्पणी करने का अधिकार किसी को नहीं है, कमेंट करने वालों को अपनी करतूत पर शर्म आनी चाहिए।

लोगों ने भी पुलिस वाले की अलोचना
शिखा सिंह की इस पोस्ट पर काफी कमेंट आ रहे हैं, लोगों ने शिखा सिंह की हिम्मत की दान देते हुए पुलिस वाले को काफी लताड़ लगाई है।












Click it and Unblock the Notifications