CM केजरीवाल के बीमार होने की खबर सुन कुमार विश्वास ने किया ये खास ट्वीट

नई दिल्ली। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल हल्‍के बुखार के बाद और गले में खराश की शिकायत के बाद होम आइसोलेशन में चले गए हैं। केजरीवाल के बीमार होने की खबर के बाद लोग उनके जल्द ठीक होने कामन कर रहे है। जिसे लेकर वे अरविंद केजरीवाल को सोशल मीडिया के माध्यम से गेट बेल सून बोल रहे हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद कवि और नेता कुमार विश्वास ने ट्वीट किया है।

kumar vishwas says arvind kejriwal to get well soon after news of delhi cm having fever

कभी अरविंद केजरीवाल के खासमखास रहे कुमार विश्वास दिल्ली के अब मुख्यमंत्री के सबसे बड़े आलोचकों में एक हैं। लेकिन कुमार विश्वास ने आपसी मतभेदों को भुलाकर अरविंद केजरीवाल के जल्द स्वस्थ्य होने का कामना करते हुए 'गेट वेल सून अरविंद केजरीवाल' (अरविंद केजरीवाल आप जल्द ठीक हो जाओ) लिखकर ट्वीट किया है। इससे पहले उन्होंने दिल्ली सरकार पर कोविड 19 को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं पर प्रश्न चिन्ह लगाया।

कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर लिखा कि, अरे आप सब डाक्टर्स बिल्कुल बुरा मत मानिए ! आप बस पीड़ितों का इलाज करते रहिए प्लीज, जिम्मेदारी का ठीकरा मोदी-केंद्र-एमसीडी पर फोड़ते-फोड़ते इस बार थककर अपने निकम्मेपन का ठीकरा आप लोगों पर फोड़ दिया है बस ! चुनावों से ठीक पहले फिर माफी माँग लेगा! आदत है इस आजमाए हुए नुस्खे की।

kumar vishwas says arvind kejriwal to get well soon after news of delhi cm having fever

दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि, मुख्यमंत्री अरविंद रविवार दोपहर से ही अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। रविवार को दोपहर बाद से ही उन्हें गले में खराश और बुखार की शिकायत महसूस हो रही थी। डाक्टरों की सलाह के अनुसार मुख्यमंत्री मंगलवार की सुबह कोविड -19 जांच कराएंगे।अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने रविवार की सुबह कैबिनेट की एक बैठक में भाग लिया था और उसके बाद वह किसी बैठक में शामिल नहीं हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+