Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गोखपुर हादसे में योगी आदित्यनाथ पर जमकर बरसे कुमार विश्वास

योगी आदित्यनाथ पर जमकर बरसे कुमार विश्वास, बोले मंदिर मदरसा गाय से फुर्सत मिले तो शिक्षा स्वास्ध्य, बचपन पर भी जरा ध्यान दे दीजिए

लखनऊ। गोरखपुर में जिस तरह से दर्जनों बच्चों के मरने का मामला सामने आया है उसने प्रदेश सरकार के खोखले दावों की पोल खोलकर रख दी है। महज 48 घंटे में 30 से अधिक बच्चों की कथित तौर पर ऑक्सीजन की कमी की वजह से मौत हो गई और प्रशासन इसपर सफाई देने में जुटा है। यहां यह नहीं भूलना चाहिए कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 9 अगस्त को इस अस्पताल का दौरा किया था।

kumar vishvas

गोरखपुर के बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत पर प्रशासन ऑक्सीजन की कमी से इनकार कर रहा है, लेकिन वजह कोई भी रही हो इस मामले में प्रदेश सरकार कटघरे में खड़ी है। बच्चों की मौत पर तमाम राजनीतिक दल योगी सरकार की तीखी आलोचना कर रहे हैं। आम आदम पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने भी योगी सरकार को इस मामले कटघरे में खड़ा करते हुए उनकी आलोचना की है।

Recommended Video

    Gorakhpur BRD Medical College में अब तक 6 दिन में 63 मौत । वनइंडिया हिंदी

    कुमार विश्वास ने लिखा है कि "बेहद दुखद व झकझोरने वाली घटना 2 दिन पहले योगी आदित्य नाथ द्वारा निरीक्षित अस्पताल में ये आलम है तो प्रदेश के बाकी का हाल समझा जा सकता है।" विश्वास यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि "मंदिर-मदरसा-गाय से फुर्सत पाकर शिक्षा-स्वास्थ्य-बचपन को भी जरा प्राथमिकता दे दो लोकतंत्र के अधिपतियों, 30 बच्चों की मृत्यु? किसी को कोई शर्म? 30 बच्चे व्यवस्था के गैर जिम्मेदार रुख से मारे गए और ये 70 वर्षों की आजादी है? क्या हमारे देश को प्राथमिकताएँ बदलने की जरुरत नहीं है?"

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+