कुलभूषण जाधव से मिलकर लौटी मां और पत्नी ने सुषमा स्वराज से की मुलाकात

Recommended Video

    Kulbhushan Jadhav की Family ने Pak से लौट कर Sushma Swaraj से की मुलाकात । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। पाकिस्तान में कैद भारतीय नौसैनिक कुलभूषण जाधव से मिलकर लौटी उनकी मां और पत्नी मगंलवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की। जाधव की मां अवंती और उनकी पत्नी चेतनकुल ने नई दिल्ली में सुषमा स्वराज के घर जाकर मुलाकात की। उस दौरान विदेश सचिव एस जयशंकर और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार के समेत कई अधिकारी भी मौजूद थे।

    जाधव से मिलकर लौटी मां और पत्नी ने सुषमा से की मुलाकात

    कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी मंगलवार सुबह पाकिस्तान से लौटी है। लंबी जद्दोजहद के बाद कुलभूषण जाधव को अपने परिजनों से मिलने दिया गया। पाकिस्तान ने मार्च 2016 में जाधव को गिरफ्तार करने के 22 महिनों बाद ग्लास के आर-पार मुलाकात करने की मौका दिया।

    सुषमा स्वराज से मुलाकात को लेकर अभी भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इससे पहले पाकिस्तान ने मुलाकात के बाद जाधव की तस्वीरें और वीडियो जारी कर अपनी तरफ से भारत के साथ वादा पूरा करने की औपचारिकताएं पूरी करने की बात कही थी।

    पाकिस्तान ने जाधव को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कर मौत की सजा सुनाई थी। हालांकि, भारत ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि पाकिस्तान ने पूर्व सैनिक को ईरान से गिरफ्तार किया था, जो कि एक बिजनेसमैन हैं। भारत के विरोध के बाद आईसीजे ने जाधव की मौत की सजा पर रोक लगा दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+