Manipur: मैतेई समुदाय की रक्षा के लिए चट्टान बन गईं कुकी महिलाएं, मानव श्रृंखला बनाकर बचाई कई लोगों की जान
Manipur Violence: मैतेई समुदाय की रक्षा के लिए कुकी महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाई। उन्होंने भीड़ से बचाते हुए कई लोगों की जान बचाई। इस कदम से महिलाएं की खूब तारीफ हो रही है।

Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा भड़की हुई है। मैतेई समुदाय को हिंसा से बचाने के लिए कुकी महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाई। कुकी महिलाओं ने मैतेई समुदाय को भीड़ से बचाने के लिए अनोखा तरीका अपनाई। साथ ही लोगों को सेना की गाड़ियो पर चढ़ने के लिए मदद की।
मणिपुर के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों से मैतेई समुदाय के लोगों को वहां से निकाल रहे थे। साथ ही भीड़ कोई नुकसान न पहुंचाए इसके लिए महिलाएं चट्टान की तरह डटी रहीं। इलाके के एक निवासी ने बताया कि महिलाएं सड़क पर कतार में खड़ी रहीं, भीड़ को हमला या चोट पहुंचाने से रोक दिया।
लोगों को हिंसा ग्रस्त इलाके से निकाला जा रहा है। इसको लेकर दंगाइयों में रोष है और लोगों को चोट पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन कुकी महिलाएं चट्टान की तरह डटी रहीं और भीड़ को आगे बढ़ने नहीं दिया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जो काफी वायरल हो रहा है।
एक ट्विटर यूजर लिनथाई चानू ने कहा कि मैतेई समुदाय के लोगों को बचाकर महिलाओं ने अलग छवि पेश की है। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें सुरक्षा बलों द्वारा संरक्षित किया गया है। उन्होंने कहा कि इसी तरह मैतेई समुदाय के लड़कियां भी मणिपुर विश्वविद्यालय में कुकी छात्रों को बचा रही हैं।
Recommended Video

डिफेंस स्पोक्स पर्सन ने कहा कि सेना और असम राइफल्स ने चुराचांदपुर, इंफाल और मोरेह से हजारों प्रभावित लोगों को निकाला है। उन्होंने कहा कि हम निकाले गए लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Fact Check: मणिपुर में हिंसा के बीच दुकानों में लूट? जानें वायरल Video का सच












Click it and Unblock the Notifications