तेलंगाना चुनाव: केटीआर ने बीआरएस सरकार की तारीफ, बोले- शासन की स्थिरता, नेतृत्व क्षमता तेलंगाना की USP है

तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले बीआरएस कांग्रेस और भाजपा पर जमकर हमले बोल रही है। वहीं अब कर्नाटक में मुख्‍यमंत्री की दौड़ और महाराष्ट्र की राजनीति में अस्थिरता का जिक्र करते हुए बीआरएस नेता केटी रामाराव ने पूछा कि अगर कोई स्थिर सरकार नहीं थी, तो राज्य कैसे विकसित और समृद्ध हो सकता है। इसके साथ ही केटीआर ने बीआरएस सरकार की तारीफ करते हुए कहा शासन की स्थिरता, नेतृत्व क्षमता तेलंगाना की यूएसपी है।

KTR

तेलंगाना में कंपनियों द्वारा अपनी अपनी नई इकाइयाँ स्थापित करने पर केटीआर ने कहा ये केवल राज्‍य की स्थिर सरकार और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के सक्षम नेतृत्व के कारण संभव हो सका।

तेलंगाना उद्योगपति महासंघ के संवाद सत्र जिसमें 40 से अधिक संगठनों के सदस्य उपस्थित थे, उसको संबोधित करते हुए केटीआर ने दावा किया कि अगर बीआरएस सत्‍ता में नहीं आती है तो औद्योगिक क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित होगा।

केटीआर ने बताया जो कंपनी ने शुरूआत में अपनी यूनिट स्‍थापित करने के लिए कर्नाटक सररकार से संपर्क किया था, लेकिन छह सप्‍ताह बाद तक कांग्रेस सरकार से जमीन की अपील पर आश्वासन ना किलने के बाद बीआरएस सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर उसने कोंगारा कलां में अपनी कंपनी की यूनिट स्‍थापित करने का निर्णय लिया और बीआरएस सरकार द्वारा 10 दिनों में जमीन आवंटित करने के बाद मैसूर स्थित कायन्स टेक्नोलॉजी तेलंगाना में अपनी नई यूनिट स्‍थापित कर रही है।

इसके साथ ही कर्नाटक में बिजली आपूर्ति नहीं होने के कारण किसानों को हो रही दिक्‍कताें का हवाला देते हुए केसीआर ने बताया तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने अपनी दूरदर्शिता के साथ तेलंगाना में स्थापित बिजली क्षमता को 7,000 मेगावाट से बढ़ाकर 24,000 मेगावाट कर दिया और जिसका परिणाम ये है कि तेलंगाना राज्य में कोई बिजली संकट नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा तेलंगाना सरकार ने किसानों को ऋण दिए और उन्होंने ऊर्जा, सिंचाई और स्वास्थ्य जैसे उत्पादक क्षेत्रों में निवेश किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+