कपिल शर्मा और निर्देशक विवेक के विवाद में KRK की एंट्री, सोनी टीवी पर 25 लाख मांगने का आरोप
फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) के प्रमोशन को लेकर फिल्म निर्देशक डॉ. विवेक रंजन अग्निहोत्री के दावों को कपिल शर्मा ने खारिज कर दिया है। वहीं फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान (KRK) ने भी इस पर टिप्पणी की है।
नई दिल्ली, 11 मार्च। फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) के प्रमोशन को लेकर फिल्म निर्देशक डॉ. विवेक रंजन अग्निहोत्री के दावों को कपिल शर्मा ने खारिज कर दिया है। उन्होंने विवेक के बयान को एकतरफा बताया है। वहीं फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान (KRK) की भी इस विवाद में एंट्री हो गई है। उन्होंने दावा किया है कि विवेक अग्निहोत्री की पीआर टीम ने फिल्म के प्रमोशन के लिए सोनी टीवी (Sony TV) की पीआर टीम से संपर्क किया था। इस दौरान सोनी टीवी वालों ने विवेक से TKSS को प्रमोट करने के लिए 25 लाख रुपए मांग लिया।
Recommended Video

डॉ. विनोद अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) शुक्रवार से सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में राजनेताओं और सेना के अधिकारियों समेत कई मानी जानी हस्तिया शामिल हुईं। इस फिल्म में अनुमप खेर, पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती और दर्शन कुमार लीड रोल कर रहे हैं। यह फिल्म कश्मीरी पंडितों के दर्द को लेकर है जो वहां से विस्थापित हो चुके हैं। यह एक इमोशनल फिल्म है जो साल 1990 में कश्मीर में हुए नरसंहार और उस दौरान हुई राजनीति को प्रदर्शित करती है।
फिल्म के रिलीज से ठीक कुछ दिन पहले डा. विवेक अग्निहोत्री दावा किया था कि कपिल शर्मा ने उन्हें अपने शो 'कपिल शर्मा शो' ( The Kapil Sharma Show) में उनकी फिल्म TKSS (The Kashmir Files) को प्रमोट करने के लिए आमंत्रित करने से मना कर दिया था। इस ट्वीट पर कपिल शर्मा के समर्थकों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। जिसके बाद ट्वीट वायरल हो गया था। इससे पहले 04 मार्च को विवेक ने ट्वीट किया था।
अब फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान (KRK) भी कूद गए हैं। उन्होंने कहा है कि कपिल शर्मा सिर्फ एक्टिंग करके पैसा लेता है। यह कपिल यह निर्णय नहीं ले सकते कि शो में कौन आएगा या नहीं।
सोनी ने टीवी कपिल से मांगे 25 लाख: KRK
फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान (KRK) अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। कपिल शर्मा और निर्देशक डॉ. विवेक रंजन अग्निहोत्री के विवाद में भी उनकी एंट्री हो गई है। उन्होंने कहा है कि जब विवेक की पीआर टीम ने द कपिल शर्मा शो में फिल्म प्रमोशन के लिए सोनी टीवी (Sony TV) को अप्रोच किया तो 25 लाख रुपए मांगे गए। आगे केआरके अनुमान लगाते हैं कि तब विवेक की टीम ने कहा होगा कि उनकी फिल्म ही कम बजट की है। फिल्म का प्रमोशन फ्रीम में होना चाहिए। केआरके ने कहा है कि इसी बात विवेक नाराज और गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालना शुरू कर दिया।
दरअसल, एक ट्विटर यूजर ने विवेक से कपिल के शो की अपनी फिल्म का प्रमोशन करने को कहा था। जिस पर विवेक ने कहा था कि कपिल शर्मा ने उन्हें अपने शो में आमंत्रित करने से इनकार कर दिया। जबकि कपिल शर्मा शो को प्रोड्यूसर यह तय करते हैं कि शो में कौन जा सकता है और कौन नहीं।
अब कमेडियन कपिल शर्मा ने विवेक के दावे पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट में विवेक दावा खारिज कर दिया है। कपिल ने अपने ट्वीट में लिखा है कि यह सच नहीं है। उन्होंने विवेक के ट्वीट का सीधा जवाब देने से परहेज किया है। कपिल ने कहा है कि सोशल मीडिया की दुनिया पर कभी भी एकतरफा कहानी पर विश्वास नहीं करना चाहिए। वहीं निर्देशक ने अभी तक कपिल के बयान पर प्रतिक्रिया नहीं दी है।












Click it and Unblock the Notifications