गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के ससुर ने 73 साल की उम्र में की दूसरी शादी
कोटा। आजकल चारों ओर केवल गूगल के नये सीईओ सुंदर पिचाई के ही चर्चे हैं लेकिन इस बार सुंदर अपने प्रोफेशनल नहीं बल्कि निजी कारणों की वजह से सुर्खियों में हैं। वजह है उनके ससुर होलाराम हरियानी, जिन्होंने 73 साल की उम्र में 65 साल की महिला माधुरी शर्मा से शादी करके समाज के सामने एक अनोखी मिसाल पेश की है।
गौरतलब है कि सुंदर पिचाई की सास यानी होलाराम हरियानी की पत्नी नीलू हरियानी का दो साल पहले और माधुरी शर्मा के पति राजेश का 4 साल पहले निधन हो गया था जिसकी वजह से दोनों ही लोग अपनी-अपनी जिंदगी में बिल्कुल अकेले हो गये थे। होलाराम और माधुरी की मुलाकात सत्संग में हुई जो धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई और दोस्ती का यह रिश्ता 23 सितंबर को शादी के बंधन में बदल गया। दोनों ने कोटा में आर्यसमाजी ढंग से शादी की और मंगलवार को अपने लोगों के लिए रिसेप्शन भी रखा।
इस बारे में सुंदर पिचाई की ओर से तो कोई बयान नहीं आया है लेकिन हां उनकी पत्नी अंजलि ने अपने पिता और अपनी नई मां को नये जीवन की बधाई दी है। अंजलि का एक भाई है जिनका नाम अमित है और वो भी न्यूजर्सी में ही रहता है। मुंबई में होलाराम काफी अकेले हो गये थे इसलिए एक साल पहले ही वो कोटा आकर रहने लगे थे। जबकि माधुरी के पति राजेश शर्मा आर्मी में थे, दोनों को शादी से एक बेटा था, वो भी दो साल पहले रोड एक्सिडेंट में चल बसा, तब से माधुरी के जीवन में सिवाय निराशा के कुछ और नहीं था।
उम्र के ढलते मोड़ पर दो तन्हा लोग बने हमसफर
वो मूल रूप से कोटा की ही हैं इसलिए वो दिल्ली छोड़कर पिछले दो साल से कोटा में अकेले फ्लैट लेकर रह रही हैं।लेकिन अब होलाराम और माधुरी के जीवन में खुशियों के नये अंकुऱ फूटे हैं। होलाराम का कहना है कि उनके बच्चों को इस बात पर कोई आपत्ति नहीं थी बल्कि उन लोगों ने इस बात पर खुशी जताते हुए कहा है कि इससे अच्छा कुछ और नहीं हो सकता है।
शारीरिक नहीं मानसिक संतुष्टि की जरूरत
दोनों ने जीवन के उस मोड़ पर एक-दूसरे का हाथ थामा है जहां शारीरिक नहीं मानसिक संतुष्टि की जरूरत है। दोनों के रिश्तों ने समाज के सामने एक नायाब तस्वीर पेश की है और कहने की कोशिश की है उम्र के इस पड़ाव पर दर्द उस वक्त कम हो जाता है जब एक-दूसरे का हाथ पकड़ने वाला साथ होता है।













Click it and Unblock the Notifications