'गरीबों का पैसा लूट रहे,खुशी होती अगर चप्पल सिर पर लगती', बर्खास्त मंत्री पार्थ चटर्जी पर महिला ने फेंकी चप्पल
'गरीबों का पैसा लूट रहे हैं, खुशी होती अगर चप्पल सिर पर जाकर लगती', बर्खास्त मंत्री पार्थ चटर्जी पर महिला ने फेंकी चप्पल
कोलकाता, 02 अगस्त: पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले में फंसे बर्खास्त मंत्री पार्थ चटर्जी पर एक महिला ने मंगलवार को चप्पल फेंकी है। बंगाल की महिला ने पार्थ चटर्जी पर चप्पल फेंकते हुए कहा कि ये नेता गरीब जनता का पैसा लूट रहे हैं। महिला ने पार्थ चटर्जी को ईएसआई अस्पताल में चेकअप के लिए ले जाते वक्त चप्पल फेंकी थी। बता दें कि पार्थ चटर्जी की करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के दो फ्लैट से अब तक 50 करोड़ से अधिक कैश मिल चुके हैं।
Recommended Video

'मुझे खुशी होती, अगर चप्पल उसके मुंह पर लगा होता तो...'
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कोलकाता के ईसीआई अस्पताल से ईडी कार्यालय ले जाते समय एक महिला ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी पर चप्पल फेंका। महिला ने मंत्री पर चप्पल फेंकने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, ''मैं उस पर अपना जूता फेंकने आई थी। उसने गरीब लोगों से पैसे लिए हैं। मुझे खुशी होती अगर जूता उसके सिर पर लगा होता।''

'मेरी गैरमौजूदगी में फ्लैट में रखे जाते थे पैसे'
पार्थ चटर्जी की सहयोगी अर्पिता मुखर्जी ने मंगलवार को कहा, "पैसा मेरा नहीं है, यह मेरी गैरमौजूदगी में फ्लैट में रखा गया था।" प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पहले कोलकाता में उसके घरों से 52 करोड़ रुपये से अधिक नकद बरामद किया था। पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी को 03 अगस्त तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया है।

जानिए शिक्षक भर्ती घोटला?
पार्थ चटर्जी समूह 'C' और 'D' कर्मचारियों, नौवीं-बारहवीं कक्षा के सहायक शिक्षकों और प्राथमिक शिक्षकों के कथित भर्ती घोटाले में शामिल हैं। इस बीच जांच एजेंसी शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में चार जगहों पर छापेमारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक अर्पिता मुखर्झी से पूछताछ के दौरान दस्तावेज और फ्लैट के बारे में जानकारी हासिल करने के बाद ईडी फोर्ट ओएसिस हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के एक फ्लैट पर छापेमारी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications