कोलकाता STF ने दबोचा अलकायदा का आतंकी, AQIS का है सक्रिय सदस्य, फेक आईडी बनाने में एक्सपर्ट
कोलकाता एसटीएफ ने रविवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले खूंखार आतंकी संगठन अलकायदा के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है।
West Bengal: कोलकाता एसटीएफ (Kolkata STF) ने रविवार को पश्चिम बंगाल (West Bengal) के दक्षिण 24 परगना जिले खूंखार आतंकी संगठन अलकायदा (Al-Qaeda) के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। इससे पहले अलकायदा कनेक्शन को लेकर कोलकाता पुलिस ने 5 दिन पहले अजीजुल हक नाम के एक आरोपी को गिफ्तार किया था। जिससे पूछताछ के बाद आतंकी मोनिरुद्दीन को गिफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आतंकी प्रतिबंधित संगठन बंग्ला टीम का भी सदस्य है।

कोर्ट ने 14 नवंबर तक हिरासत में भेजा
पश्चिम बंगाल के दक्षिण चौबीस परगना जिले में गिरफ्तार किया गया आतंकी मुनीरुद्दीन खान अल-कायदा भारतीय उपमहाद्वीप (AQIS) और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम का सक्रिय सदस्य है। उसकी उम्र 20 साल है। आतंकी संगठन से जुड़े और अलकायदा को रसद सामग्री पहुंचाने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया है। कोलकाता एसडीएफ ने गिरफ्तार करने बाद उसे अदालता में पेश किया। कोर्ट ने आतंकी को 14 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
खुफिया पर STF ने की कार्रवाई
कोलकाता पुलिस ने बताया कि अलकायदा आतंकी मुनीरुद्दीन को स्पेशल टास्क फोर्स ( STF) ने दक्षिण 24 परगना जिले से शनिवार को गिरफ्तार किया। एसटीएफ ने ये कार्रवाई पुख्ता खुफिया सूचना मिलने के बाद की। वह मूल रूप से दक्षिण 24 परगना के मथुरापुर के रहने वाला है । खुफिया सूचना के आधार पर मुनीरुद्दीन को एसटीएफ की टीम ने उसके घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। आंतकी Al-Qaeda in the Indian Subcontinent (AQIS) का सक्रिय सदस्य है।
आतंकी नेटवर्क बढ़ाने का करता था काम
मुनीरुद्दीन की उम्र महज 20 साल है। प्रतिबंधित संगठन अलकायदा के साथ वो आतंकी अंसारुल्लाह बांग्ला का भी सदस्य है। वह बंगाल में आतंकी संगठन के लिए नए सदस्यों की भर्ती और उनका फर्जा भारतीय पहचान पत्र बनाने का काम करता था। मुनीरुद्दीन पर अलकायदा का नेटवर्क बढ़ाने के साथ आतंकी संगठन के लिए रसद की सप्लाई करने का भी जिम्मा संभालता था। कोलकाता सटीएफ के कमिश्नर वी सोलेमन नेशाकुमार ने बताया कि 14 जुलाई को कुछ आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। जिनसे पूछताछ में मुनीरुद्दीन के बारे में जानकारी मिली। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया किया है। मुनीरुद्दीन के नेटवर्क और आतंकी कनेक्शन को लेकर स्पेशल टास्क फोर्स (STF) जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications