नोटबंदी का असर बदनाम गलियों पर भी, सेक्स वर्कर्स का गुजारा मुश्किल

नोटबंदी के कारण देश केे सबसे बड़ेे रेडलाइट एरिया यानी कि बंगाल केे सोनागाछी में इन दिनों हाहाकार मचा है और यहां के सेक्स वर्कर्स को गुजारे का लिए बहुत मुश्किलें हो रही हैं।

कोलकाता। इसमें कोई शक नहीं है कि नोटबंदी के कारण आम लोगों की दिनचर्या बहुत ज्यादा प्रभावित हो गई है। लोगों को दो जून की रोटी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है लेकिन नोटबंदी का सबसे गंदा प्रभाव रेडलाइट एरिया पर पड़ा है।

आपको जानकर हैरत होगी कि नोटबंदी के कारण देश केे सबसे बड़ेे रेडलाइट एरिया यानी कि बंगाल केे सोनागाछी में इन दिनों हाहाकार मचा है और यहां के सेक्स वर्कर्स को गुजारे का लिए बहुत मुश्किलें हो रही हैं।

इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक सोनागाछी के 11,000 सेक्स वर्कर्स इन दिनों नोटबंदी के कारण काफी परेशान हैं, उनके पास जो भी ग्राहक अब तक आते थे तो वो उन्हें 500 और 1,000 के नोटों में ही पैसे देते थे, ऐसे में उनके पास 500 और 1,000 के ही नोट हैं, जिन्हें वो बदलवा नहीं पा रही हैं।

तो वहीं दूसरी ओर इनमें से काफी महिलाएं कई दिनों से एटीएम की लाइनों में लगी हैं लेकिन उन्हें पैसे नहीं मिले है, इस समय इनके पास ग्राहक भी नहीं आ रहे हैं जिसके कारण इन सभी को अपनी जीविका चलाना काफी मुश्किल हो रहा है। इनमेंं से कई सेक्स वर्कर्स ने मीडिया और सरकार से अपील भी की है कि वो उनकी ओर जरा ध्यान दें जिससे उन्हें कम तकलीफ हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+