CBI के पूर्व अंतरिम निदेशक नागेश्वर राव की पत्नी की कंपनी के ठिकानों पर कोलकाता पुलिस की छापेमारी
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की ममता सरकार और सीबीआई के बीच विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है। पहले सीबीआई पश्चिम बंगाल पहुंची तो वहां की पुलिस ने पकड़कर थाने में बैठाए रखा। लेकिन शुक्रवार को मामला कुछ और सामने आया है। दरअसल कोलकाता पुलिस की ओर से सीबीआई के पूर्व अंतरिम निदेशक के दो ठिकानों पर छापेमारी की खबर है। इन दो ठिकानों में एक तो कोलकाता बताया जा रहा है दूसरा सीबीआई के पूर्व अंतरिम निदेशक नागेश्वर राव के पत्नी की कंपनी एंजेलिना मर्केंटाइल प्राइवेट लिमिटेड साल्ट लेक है, जहां पुलिस की छापेमारी चल रही है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल के जलपाइगुड़ी में आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने राज्य की ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि आखिर ममता दीदी चिटफंड घोटाले की जांच से आप इतना क्यों डरी हुई हैं? क्यों जिन लोगों पर जांच में लापरवाही बरतने का आरोप है, उनके लिए धरना दे रही हैं ? मैं चिटफंड घोटाले के एक-एक पीड़ित को विश्वास दिलाता हूं कि आपको इस स्थिति में पहुंचाने वालों को कानून के दरवाजे तक पहुंचाया जायेगा।
वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि उनके साथ धरना में शामिल हुए अधिकारियों के मेडल केंद्र सरकार वापस लेती है तो उनकी सरकार इन अफसरों को राज्य के सर्वोच्च अवॉर्ड देगी। गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ममता बनर्जी के धरने में शामिल होने वाले पांच अफसरों पर कार्रवाई की बात कही थी। जिसमें उनके मेडल वापस लना भी शामिल है। जिसके एक दिन बाद ममता का ये बयान आया है।
यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट में जनरल कैटेगरी के 10 फीसदी आरक्षण पर रोक लगाने की याचिक खारिज












Click it and Unblock the Notifications