कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार पहुंचे शिलांग, सीबीआई आज करेगी पूछताछ

Recommended Video

    Saradha Chit Fund Scam : Police Commissioner Rajeev Kumar से CBI की पूछताछ | वनइंडिया हिंदी

    शिलांग। कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार शुक्रवार को मेघालय की राजधानी शिलांग पहुंचे। यहां पर सीबीआई शारदा चिटफंड घोटाले में सबूतों को नष्ट करने में उनकी कथित भूमिका को लेकर पूछताछ करने वाली है। एक अधिकारी ने यहां बताया कि कुमार से यहां सीबीआई कार्यालय में और एक अज्ञात स्थान पर सीबीआई दल पूछताछ करेगा। कुमार के साथ कोलकाता पुलिस के तीन अन्य आईपीएस अधिकारी भी आये हैं। गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, कुमार को शहर के एक बहुत बड़े होटल में ठहराया गया है। राज्य पुलिस उन्हें सुरक्षा प्रदान कर रही है।

    Kolkata police chief Rajeev Kumar in Shillong, CBI to question him today in saradha chit fund scam

    उधर सीबीआई अधिकारियों का एक समूह राजीव कुमार से पूछताछ करने के लिए दिल्ली शुक्रवार रात शिलांग पहुंच चुका है। उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कोलकाता के पुलिस आयुक्त को सीबीआई के सामने पेश होने और शारदा चिटफंड घोटाले से जुड़े मामलों की जांच में उसके साथ 'विश्सनीय रूप से' सहयोग करने का निर्देश दिया था। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।

    सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, राजीव कुमार से सीबीआई की तीन अलग-अलग टीमें पूछताछ करेंगी। हर टीम में तीन से अधिक अधिकारी शामिल रहेंगे। पूछताछ करने वाली हर टीम के पास पूछताछ के अलग अलग मुद्दे होंगे। ये पूछताछ तीन कंपनियो को लेकर की जायेगी। जरूरत पड़ने पर सीबीआई अपने प्रश्नों की संख्या बढ़ा सकती है।

    राजीव कुमार सहित कुछ हाई प्रोफाइल संदिग्धों से पूछताछ के दौरान अतिरिक्त श्रम बल मुहैया कराने के लिए सीबीआई ने दिल्ली, भोपाल और लखनऊ इकाई के दस अधिकारियों को 20 फरवरी तक कोलकाता भेजा है। एक आधिकारिक आदेश में बताया गया कि नई दिल्ली में विशेष इकाई के पुलिस अधीक्षक जगरूप एस. गुसिन्हा के साथ अतिरिक्त एसपी वी एम मित्तल, सुरेन्द्र कुमार मलिक, चंदर दीप, उपाधीक्षक अतुल हजेला, आलोक कुमार शाही और पी के श्रीवास्तव, निरीक्षक हरिशंकर चांद, रितेश दानही और सुरजीत दास कोलकाता में तैनात होंगे। इसमें बताया गया कि ये अधिकारी अस्थायी रूप से सीबीआई ईओ-चार, कोलकाता में पदस्थ होंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+