चलती ट्रेन में लड़की से हुआ एकतरफा प्यार, तलाशने के लिए बनाई फिल्म,लगाए 4000 पोस्टर
कोलकाता। कहते हैं कि पहली नजर का प्यार ताउम्र याद रहता है और लोग चाहकर भी उसे भूल नहीं पाते हैं। कोलकाता के एक शख्स के साथ भी ऐसा ही हुआ। शख्स को चलती ट्रेन में एक लड़की से पहली नजर का प्यार हो गया। अब वो उस अंजान लड़की तक पहुंचने के लिए कोशिश कर रहा है। शख्स ने लड़की तक अपने दिल की बात पहुंचाने के लिए फिल्म बनाई है और तो और शहरभर में 4000 पोस्टर लगा दिए हैं।

चलती ट्रेन में हुआ शख्स से प्यार
कोलकाता के रहने वाले विश्वजीत पोद्दार इन दिनों सूर्खियों में आ गए हैं। कोलकाता के वो एक सरकारी दफ्तर में कार्यरत हैं। 29 साल के विश्वजीत राज्य पर्यावरण विभाग में काम करते हैं। ऑफिस से घर जाते समय वह ट्रेन से घर जाते हैं। ये क्रम सालों से चल रहा है, लेकिन जुलाई में एक दिन उनके साथ ट्रेन में कुछ ऐसा हुआ जिसने उनकी जिंदगी बदल दी। जब वो स्टेशन पर ट्रेन के चलने का इंतजार कर रहे थे तभी उनके सामने एक लड़की अपने माता-पिता के साथ आकर बैठ गई। विश्वजीत को पहली नजर में ही उस लड़की से प्यार हो गया।

लड़की की तलाश में लगाए 4000 पोस्टर
विश्वजीत को लड़की से पहली नजर का प्यार हो गया। अब वो लड़की की तलाश कर रहे हैं। लड़की को खोजने के लिए पोद्दार ने 4000 पोस्टर लगवा दिए। जिसपर विश्वजीत का मोबाइल नंबर और उसकी फिल्म का यूट्यूब लिंक दिया हुआ है। विश्वजीत का कहना है कि वो ये सब कर लड़की को बदनाम नहीं करना चाहते हैं। वो लड़की तक बस ये संदेश पहुंचाना चाहते हैं कि वो उसे तलाश रहे हैं। वो लड़की को बताना चाहते हैं कि वो उसे खोज रहे हैं और अगर वह चाहे तो उनसे कॉन्टेक्ट करे।

फिल्म बनाकर लड़की की तलाश
विश्वजीत ने लड़की को खोजने के लिए एक शॉर्ट फिल्म भी बनाई है। इस फिल्म का नाम 'कोन्नगर कोने' है, जिसका मतलब है कोन्नगर की दुल्हन। 6 मिनट और 23 सेकंड की फिल्म में उन्होंने लड़की को संदेश दिया है कि वो उससे प्यार करते हैं और उससे मिलना चाहते हैं। फिल्म में उस लड़की का किरदार में उनकी एक फ्रेंड ने निभाया है। फिल्म के अंत में पोद्दार स्टेशन पर उसका इंतजार करते हुए लड़की से कहते हैं कि अगर वह इस फिल्म को देखे तो उन्हें कॉन्टेक्ट करे।












Click it and Unblock the Notifications