'मैडम को हीटवेट की न्यूज पढ़ते AC स्टूडियो में आए चक्कर', लाइव TV पर एंकर बेहोश, Video Viral
News Anchor Unconscious: देशभर में गर्मी अब अपना रौद्र रूप दिखा रही है। दिल्ली से लेकर ओडिशा तक पारा गर्म है। ऐसे में मौसम विभाग ने भी हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक न्यूज एंकर हीटवेव की खबर पढ़ते हुए स्टूडियो में बेहोश हो गई।
देशभर में हीटवेव का प्रकोर देखा जा सकता है। आलम यह है कि कई जगहों पर तो तापमान 40 से 46 डिग्री के बीच जा पहुंचा है। ऐसे में टीवी चैनल पर हीटवेव के बारे में बताते हुए लाइव प्रोग्राम में एक एंकर बेहोश हो गई।

न्यूज पढ़ते-पढ़ते एंकर बेहोश
दरअसल, दूरदर्शन कोलकाता में टीवी एंकर गर्मी की खबर पढ़ते हुए अचानक बेहोश हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लाइव न्यूज शो के दौरान महिला एंकर का ब्लड प्रेशर लो हो गया और उनकी आंखों के सामने अंधेरा छाने लगा, जिसके चलते हो अचानक अचेत हो गई।
टीवी शो के दौरान बेहोश होने वाली एंकर का नाम लोपामुद्रा सिन्हा बताया जा रहा है। जिन्होंने कहा न्यूज पढ़ते-पढ़ते उनकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया था।
जानिए क्या बोलीं महिला एंकर?
वहीं घटना को लेकर एंकर लोपामुद्रा सिन्हा ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि, "टेलीप्रॉम्प्टर धुंधला पड़ गया और मैं बेहोश हो गई। मैं अपनी कुर्सी पर गिर गई।उन्होंने बताया कि ज्यादा गर्मी की वजह और ब्लड प्रेशन के अचानक लो हो जाने के कारण बेहोश हो गईं।
इसी के साथ महिला एंकर ने यह भी बताया कि स्टूडियों के कूलिंग सिस्टम में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसकी वजह से वहां अंदर काफी गर्मी थी।
आपको बता दें कि ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में लू का प्रकोप चल रहा है। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर और बांकुरा में 44.5 डिग्री सेल्सियस और 44.6 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications